फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hope from the budget: Fourth railway track and Vande Bharat may be gifted

बजट से आस : चौथे रेलवे ट्रैक और वंदेभारत की मिल सकती है सौगात

Thu, 01 Feb 2024 02:32 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Feb 2024 02:32 AM IST
विज्ञापन
Hope from the budget: Fourth railway track and Vande Bharat may be gifted
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बृहस्पतिवार को संसद में पेश किए जाने वाले देश के अंतरिम बजट से रेलवे को भी तमाम उम्मीदें हैं। बजट में केंद्र सरकार झांसी को एक और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात दे सकती है। साथ ही झांसी रेल मंडल में बीना से धौलपुर तक चौथा रेल ट्रैक बनाने के लिए बजट भी जारी किया जा सकता है।

रेल प्रशासन द्वारा पिछले साल एक अप्रैल से भोपाल से दिल्ली के बीच झांसी होते हुए सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत का संचालन शुरू किया गया था। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए रेलवे की दिल्ली से झांसी होते हुए खजुराहो तक एक और वंदे भारत एक्सप्रेस चलाने की योजना है। इसकी घोषणा पिछले साल रेल मंत्री द्वारा की गई थी। माना जा रहा है कि बृहस्पतिवार को संसद में पेश किए जाने वाले अंतरिम बजट में सरकार इस ट्रेन को चलाने की घोषणा कर सकती है। वहीं बुंदेलखंड के लिए सरकार अमृत भारत ट्रेन के संचालन को भी मंजूरी दे सकती है। इसके अलावा रेल प्रशासन द्वारा धौलपुर से बीना तक 321.80 किलोमीटर का चौथा रेल ट्रैक बनाने का प्रस्ताव बनाया गया है। इसके सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। इसकी अनुमानित लागत 4,869 करोड़ रुपये आंकी गई है। उम्मीद है कि सरकार इसके लिए बजट में धनराशि का प्रावधान कर सकती है। इन कामों के हो जाने से रेल यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा, साथ ही ट्रेनों की रफ्तार भी बढ़ेगी। इसके अलावा झांसी रेल मंडल में प्रस्तावित कई अंडरब्रिज व फ्लाईओवर के लिए भी सरकार से बजट में धनराशि मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed