फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hooliganism in SP's DNA, not only criminals but also these terrorists

सपा के डीएनए में गुंडई, अपराधी ही नहीं ये आतंकवादी भी पालते हैं

Sat, 08 Jan 2022 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Hooliganism in SP's DNA, not only criminals but also these terrorists
झांसी। भाजपा के संगोष्ठी संकल्प पेटिका कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद और पूर्व डीजीपी बृजलाल ने कहा कि माफियाओं को माननीय समाजवादी पार्टी ने बनाया है। सपा के डीएनए में ही गुंडई है। ये सिर्फ अपराधी नहीं आतंकवादी भी पालते हैं। इनकी सरकार में गुंडों, माफियाओं ने अवैध खनन, सरकारी ठेके से गुंडागर्दी करके पैसा जोड़ा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें जेल की हवा दिखाई। अपराध से कमाई 1800 करोड़ की संपत्ति पर बुलडोजर चलाकर गरीबों के लिए आवास बनाए हैं।
विज्ञापन

राज्यसभा सांसद ने सपा प्रमुख पर हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश यादव ने आतंकियों के मुकदमे वापस लिए। मगर कोर्ट ने ऐसा नहीं होने दिया। बाद में उनमें से चार आतंकियों को फांसी की सजा हुई। सपा की सरकार में समाजवादी कानून चलता था। आए दिन प्रदेश में दंगे होते थे, जिसे प्रदेश कि जनता अब तक भूली नहीं है। खुलेआम जमीनों, खेतों पर कब्जे होते थे। दुकान से सामान और पंप से पेट्रोल लेने के बाद सपा कार्यकर्ता पैसे नहीं देते थे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में कानून का राज स्थापित किया है। बोले कि मायावती खुद को दलित हितैषी बताती हैं लेकिन असलियत में सबसे ज्यादा काम दलितों के लिए भाजपा ने किया है। वहीं, महानगर अध्यक्ष ने कहा कि पहले दूसरे दलों का हौसला पाकर एक वर्ग विशेष कहता था कि तुम एक अफजल मारोगे, हर घर से अफजल निकलेगा। योगी सरकार में किसी की हिम्मत नहीं है कि ऐसी बात बोल जाए। संचालन अंकुर दीक्षित ने किया। इस दौरान प्रदीप सरावगी, अतुल जैन बंटी, अमित साहू, संजीव अग्रवाल लाला, शैलेंद्र प्रताप सिंह, रोहित गोठनकर, प्रियांशु डे, अमर सिद्ध, मनोज गुप्ता, सौरभ मिश्रा, सहजेंद्र बघेल, नीरज सिंह, संजीव तिवारी, हेमंत पांचाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed