{"_id":"68f9a936661f1e63e903b21f","slug":"honey-trap-many-businessmen-have-fallen-into-the-trap-of-social-media-2025-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप: अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर ऐंठ लेती है मोटी रकम, सोशल मीडिया के जाल में फंस चुके हैं कई कारोबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप: अश्लील वीडियो क्लिप तैयार कर ऐंठ लेती है मोटी रकम, सोशल मीडिया के जाल में फंस चुके हैं कई कारोबारी
Thu, 23 Oct 2025 09:34 AM IST
दीपक महाजन
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: दीपक महाजन
Updated Thu, 23 Oct 2025 09:34 AM IST
सार
इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर बालाओं से दोस्ती करना झांसी के कई कारोबारियों को काफी भारी पड़ा। इन बालाओं ने पहले मिलने के नाम पर कारोबारियों को अपने पास बुलाया, उसके बाद धोखे से उनकी वीडियो क्लिप बनाकर पैसे वसूल लिए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर बालाओं से दोस्ती करना झांसी के कई कारोबारियों को काफी भारी पड़ा। इन बालाओं ने पहले मिलने के नाम पर कारोबारियों को अपने पास बुलाया, उसके बाद धोखे से उनकी वीडियो क्लिप बनाकर पैसे वसूल लिए। कोतवाली इलाके में कुछ महीने पहले एक कारोबारी को इसी तरह से हनी ट्रैप में फंसाकर लाखों रुपये वसूल कर लिए गए थे। सामाजिक छीछालेदर से बचने के लिए कई कारोबारियों ने चुपचाप पैसे थमा दिए जबकि, कुछ मामले पुलिस के पास पहुंचे हैं।
पुलिस के राडार पर कई युवतियां हैं, जिन पर हनी ट्रैप के बहाने लोगों को ठगने का शक है। एसपी सिटी प्रीति सिंह का कहना है कि साइबर जालसाजी से बचने के लिए सतर्कता एवं जागरुकता सबसे आवश्यक है। जिन मामलों की शिकायत पुलिस तक पहुंची है, उसकी जांच की जा रही है।
केस एक
मऊरानीपुर निवासी एक कारोबारी की इंस्टाग्राम पर युवती से दोस्ती हुई। चैटिंग करने पर मालूम चला कि युवती टीकमगढ़ की रहने वाली है। युवती ने कारोबारी को मिलने के लिए टीकमगढ़ बुलाया। कारोबारी अपनी कार लेकर उससे मिलने जा पहुंचा। दोनों एक होटल में मिले। युवती ने उनकी अश्लील वीडियो क्लिप बनाकर लाखों रुपये वसूल लिए। इसके बाद ब्लैकमेल करने लगी। परेशान होकर कारोबारी ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने युवती को पकड़कर जेल भेजा। पूछताछ में मालूम चला कि युवती इसके पहले भी आधा दर्जन कारोबारियों को अपना निशाना बना चुकी है।
विज्ञापन
केस नंबर 2
सीपरी बाजार निवासी कारोबारी भी फेसबुक और युवती से दोस्ती करके फंस गए। उनका कहना है कि दोस्ती होने के बाद उनको विदेशी करेंसी कम कीमत पर देने का लालच दिया। उनसे कहा गया कि वह जल्द ही भारत आएगी। बातों में फंसाकर उनसे तीन लाख रुपये की रकम ले ली। पैसा लेने के बाद मोबाइल नंबर और फेसबुक अकाउंट दोनों ही बंद कर दिया। अब उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है।
केस नंबर तीन
कोतवाली इलाका निवासी बर्तन कारोबारी को भी अपने जाल में फंसकर युवती ने लाखों रुपये की चपत लगा दी। कारोबारी का कहना है कि इंस्टाग्राम के जरिये उसकी दोस्ती हुई। इसके बाद उनसे मोबाइल पर वीडियो कॉल कर अश्लील बातें करने लगी। उनको परेशानी बताकर मदद के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। पिछले दिनों मिलने के लिए बुलाया था। जब वह दिल्ली मिलने के लिए पहुंचा, तब उसके दोस्तों ने उसे धमकाया।
ऐसे पकड़े फेक आई
साइबर जानकार डा. राजीव तिवारी का कहना है कि बहुत बड़ी संख्या में युवतियों के नाम पर फेक आईडी हैं। ऐसे में इनसे दूरी बनाकर रखना चाहिए। फेक आईडी पकड़ने के लिए अकाउंट की प्रोफाइल फोटो पर गौर करें। अगर पूरे अकाउंट में सिर्फ एक ही प्रोफाइल फोटो हो तो यह साफ है कि यह फर्जी अकाउंट है। फेक आईडी की सबसे बड़ी पकड़ यह है कि ऐसे आईडी वाले लोग लंबे समय तक अपना स्टेटस अपडेट नहीं करते, ऐसा फेसबुक अकाउंट जिसके द्वारा न तो कोई पोस्ट की गई हो न किसी फ्रेंड के स्टेटस पर कमेंट किया गया हो, तो साफ है कि यह फेक अकाउंट है।
इंस्टाग्राम एवं फेसबुक पर सिर्फ परिचित लोगों से ही दोस्ती करें। फेक आईडी के जरिये युवक ही अश्लीलता परोस कर ठगते हैं।