{"_id":"572506d14f1c1b6536a9179f","slug":"homeguard-pay-in-growth-300-thousand-rupee","type":"story","status":"publish","title_hn":"होमगार्डों का भत्ता बढ़ा, अब मिलेंगे 300","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होमगार्डों का भत्ता बढ़ा, अब मिलेंगे 300
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2016 01:32 AM IST
विज्ञापन
police
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। नए वित्तीय वर्ष से शासन ने होमगार्ड जवानों के डयूटी भत्ते में 75 रुपये की बढ़ोत्तरी कर दी गई है। उन्हें अब 225 रुपये की जगह 300 रुपये मिला करेगा। वहीं, निजी संस्थाओं में ड्यूटी करने पर होमगार्ड्स को 310 रुपये प्रतिदिन मिलेंगे।
उल्लेखनीय है कि पुलिस प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को संभालने वाले होमगार्ड जवानों द्वारा शासन से ड्यूटी भत्ता बढ़ाने की मांग कई मौकों पर की जा चुकी है। इसी क्रम में हाल ही में शासन ने ड्यूटी भत्ता जल्द से जल्द बढ़ाने का आश्वासन भी दिया था, जिससे उम्मीद थी कि जल्द ही होमगार्ड जवानों के लिए नए वित्तीय वर्ष में राहत भरी खबर होगी। इस संदर्भ में जिला कमांडेंट अजय सिंह ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में होमगार्ड्स क ो तीन सौ रुपये प्रतिदिन के हिसाब से ड्यूटी भत्ता मिलेगा। वहीं, निजी संस्थाओं में डयूटी करने पर 310 रुपये भत्ता दिया जाएगा।
1600 में 962 को मिलती है नियमित ड्यूटी
जिले में 1600 होमगार्ड्स हैं, जिनमें सौ महिला होमगार्ड्स हैं। जिला कमांडेंट के अनुसार 962 होमगार्ड को ही नियमित ड्यूटी प्राप्त होती है, जिनकी ड्यूटी विभाग के साफ्टवेयर से निर्धारित होती है। ड्यूटी लगने पर संबंधित जवान के मोबाइल पर मैसेज पहुंचता है।