{"_id":"57e70db82707d1aa020c83b075dd7137","slug":"home-in-the-science-of-139-disillusioned-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गृह’ के ’विज्ञान’ से 139 का मोह भंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गृह’ के ’विज्ञान’ से 139 का मोह भंग
झांसी/ब्यूरो
Updated Sat, 20 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षाओं के दूसरे दिन भी झांसी में कोई नकलची उड़न दस्तों के हत्थे नहीं चढ़ा। वहीं परीक्षार्थियों की संख्या अत्यधिक कम होने एवं प्रात: क ी पाली में परीक्षाएं होने से अधिकांश परीक्षा केंद्रों पर सन्नाटा नजर आया।
प्रात: हाईस्कूल की संगीत वादन एवं इंटर की गृह विज्ञान प्रथम की परीक्षा हुई। संगीत वादन में पंजीकृत 17 परीक्षार्थियों में से एक को छोड़ शेष 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं, इंटर गृह विज्ञान प्रथम में पंजीकृत 1800 परीक्षार्थियों में से 139 ने परीक्षा छोड़ी। इस दौरान शिक्षा विभाग के उड़न दस्तों ने परीक्षा केंद्रों पर औचक निरीक्षण किए।
वहीं, केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था भी पूर्व की तरह चौकस रही। मंडल स्तर पर जालौन एवं ललितपुर में भी इन विषयों की परीक्षाएं शांति पूर्ण ढंग से हुई एवं कोई नकलची नहीं पकड़ा जा सका।
विज्ञापन
सेवानिवृत शिक्षकों की ले सकते हैं सेवाएं
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापक माध्यमिक एवं बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों के सेवानिवृत शिक्षकों की सेवा परीक्षा कार्य में ली जा सकती है।
कई परीक्षा केंद्रों में कक्ष निरीक्षकों की संख्या कम होने की सूचनाओं पर उन्होंने कहा कि जो शिक्षक कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी पर नहीं रहेंगे, उनका शासन के आदेशानुसार वेतन काटा जाएगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए है कि जरूरत पड़ने पर वह सेवानिवृत शिक्षकों को भी परीक्षा कार्य में लगा सकते हैं।