फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Home Guard exam: Timings of some trains changed along with special trains

होमगार्ड परीक्षा: स्पेशल ट्रेनों के साथ कुछ गाड़ियों का समय बदला, भीड़ नियंत्रण के लिए होंगे सुरक्षा इंतजाम

Sat, 25 Apr 2026 08:57 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Sat, 25 Apr 2026 08:57 AM IST
सार

होमगार्ड परीक्षा को देखते हुए अभ्यर्थियों के लिए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। झांसी से कानपुर के लिए विशेष ट्रेन 1:30 दोपहर में चलेगी, जो मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन में ठहराव लेगी।

विज्ञापन
Home Guard exam: Timings of some trains changed along with special trains
स्पेशल ट्रेन

विस्तार

होमगार्ड परीक्षा को देखते हुए 25 से 27 अप्रैल तक अभ्यर्थियों के लिए रेलवे विशेष ट्रेनों का संचालन करने जा रहा है। साथ ही संचालित गाड़ियों के समय में परिवर्तन किया गया है। स्टेशन व प्लेटफार्म पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था रहेगी।
विज्ञापन


पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि ललितपुर-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (64615) अपने निर्धारित समय 18:00 बजे के स्थान पर 18:30 बजे प्रस्थान करेगी। बांदा-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी (64614) निर्धारित समय 17:30 के स्थान पर 18:30 बजे चलेगी। झांसी से कानपुर के लिए विशेष ट्रेन 1:30 दोपहर में चलेगी, जो मोंठ, एट, उरई, कालपी, पुखरायां, भीमसेन में ठहराव लेगी।
विज्ञापन


झांसी से कानपुर के बीच दूसरी ट्रेन शाम 18:30 बजे जाएगी। चित्रकूट धाम कर्वी से कानपुर के बीच चलने वाली ट्रेन 19:00 बजे चित्रकूट रेलवे स्टेशन से चलकर अतर्रा, बांदा, घाटमपुर, हमीरपुर तथा भीमसेन स्टेशन पर ठहराव लेगी। कानपुर से ललितपुर के बीच विशेष ट्रेन कानपुर स्टेशन से 17:20 बजे चलकर भीमसेन, पुखरायां, कालपी, उरई, एट तथा झांसी आएगी। प्रयागराज-ग्वालियर (11802) कानपुर से बांदा रेल खंड के मध्य इन दिनों 50 मिनट विलंब से चलेगी। यह गाड़ी बांदा स्टेशन पर 12:25 बजे के स्थान पर 13:15 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 केंद्रों पर 11424 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा
पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ द्वारा होमगार्ड के पदों पर लिखित परीक्षा 25, 26 एवं 27 अप्रैल को प्रथम पाली में 10:00 से 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 03.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक होगी। 28 केंद्रों पर होने वाली लिखित परीक्षा में कुल 11424 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed