{"_id":"64a85792ecd93329ad04b2b7","slug":"home-guard-commandant-who-came-in-discussions-in-jyoti-maurya-episode-kept-avoiding-questions-jhansi-news-c-11-1-jhs1002-130363-2023-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: ज्योति मौर्या प्रकरण में चर्चाओं में आए होमगार्ड कमांडेंट बचते रहे सवालों से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: ज्योति मौर्या प्रकरण में चर्चाओं में आए होमगार्ड कमांडेंट बचते रहे सवालों से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। एसडीएम ज्योति मौर्या और उनके पति के बीच चल रहे पारिवारिक विवाद के बीच चर्चाओं में आए महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे विभाग की मंडलीय बैठक में हिस्सा लेने शुक्रवार को झांसी आए। हालांकि, इस दौरान वह मीडिया से दूरी बनाए रहे और प्रकरण से जुड़े किसी भी सवाल का जवाब देने से बचते रहे।
शुक्रवार को सर्किट हाउस में होमगार्ड विभाग की मंडलीय बैठक हुई, जिसमें हिस्सा लेने परिक्षेत्र के विभागीय अधिकारी आए थे। बैठक में महोबा के होमगार्ड कमांडेंट मनीष दुबे भी शामिल हुए। इसकी भनक लगते ही मीडिया कर्मी वहां पहुंच गए। बैठक खत्म होने के बाद मीडिया कर्मियों ने उनसे ज्योति मौर्या प्रकरण से संबंधित सवाल पूछे, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया और गाड़ी में बैठकर चले गए। बाद में होमगार्ड डीआईजी से बात की तो उन्होंने कहा कि वह ज्योति मौर्या और उनसे जुड़े किसी प्रकरण को वह नहीं जानते हैं। मनीष दुबे को वे जरूर जानते हैं और वे उनके विभाग के अच्छे अधिकारी हैं।
बता दें कि ज्योति मौर्या के पति ने मनीष दुबे पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनके ज्योति से संबंध बताए थे। इसके बाद से यह प्रकरण अफसरशाही से लेकर सत्ता के गलियारों तक में चर्चाओं में बना हुआ है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी छाया हुआ है।