{"_id":"65e3900f5edcc4eba80c8717","slug":"home-entry-of-allottees-will-take-place-in-june-next-year-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-273421-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अगले साल जून में होगा आवंटियों का गृह प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अगले साल जून में होगा आवंटियों का गृह प्रवेश
विज्ञापन
सखी के हनुमान मंदिर के पास 44 एकड़ में विकसित हो रही आवास विकास योजना तीन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सखी के हनुमान मंदिर के पास 44 एकड़ में आवास विकास योजना तीन विकसित की जा रही है। यहां पर आवंटियों का जून 2025 में गृह प्रवेश हो जाएगा। वहीं, अब तक 50 फीसदी आवंटियों को प्लॉट पर कब्जा भी दे दिया गया है।
योजना तीन में आवंटियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी। यहां पर सड़क, नाली, सीवर लाइन, पानी की पाइप लाइन, सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का काम पूरा हो चुका है। योजना के तहत आठ बड़े पार्क विकसित किए गए हैं। पौधरोपण होने से पर्याप्त ग्रीन बेल्ट तैयार है। प्रथम चरण में यहां अलग-अलग आकार के 156 प्लाॅट आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा 2022 में 106 एलआईजी मकान आवंटित किए गए। भवनों का निर्माण कार्य जारी है। आवास विकास के अधीक्षण अभियंता इं. समर उपाध्याय का कहना है कि जून 2025 में एलआईजी मकान बनकर तैयार हो जाएंगे। आवंटी यहां पर रहने लगेंगे। प्लॉटों का कब्जा देने का काम भी तेजी से चल रहा है। अब तक 50 फीसदी आवंटियों को कब्जा भी दे दिया गया है। जल्द ही अन्य को भी कब्जा दे दिया जाएगा।