फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   holi festival

कहीं होली न हो जाए बदरंग, खरीदें हर्बल रंग

Sun, 08 Mar 2020 01:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
holi festival
holi festival
झांसी। होली के त्योहार को रंगों का पर्व कहा जाता है। लोग एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगातार होली खेलते हैं। इस उत्सव में लोग रंगों की खरीदारी करते समय केमिकल युक्त रंगों को भी खरीद लेते हैं। ये रंग लोगों की त्वचा, बाल या आंखों को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में डॉक्टरों का कहना है कि लोग रासायनिक की जगह हर्बल रंग, गुलाल से ही होली खेलें।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस साल भी होली की तैयारियां जोरशोर से की जा रही हैं। अगर अभी तक आपने रंग-गुलाल नहीं खरीदे हैं तो सोच समझकर ही रंग खरीदें। केमिकल युक्त रंग आपकी त्वचा और आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं। चिकित्सकों का कहना है कि रंगों में इतने खतरनाक केमिकल होते हैं कि उनसे त्वचा, आंख, किडनी, लिवर, फेफड़ों में गंभीर संक्रमण होने का खतरा रहता है। इन रंगों के प्रयोग से त्वचा के झुलसने का खतरा रहता है।
विज्ञापन

सीधे असर करता है रासायनिक तत्व
त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रतीक शिवहरे ने बताया कि होली को लेकर लोगों में एक गलत धारणा है कि रंग ऐसा लगाया जाए, जो एक सप्ताह या फिर महीने भर तक न छूटे। मगर लोग इसके दुष्प्रभाव को नहीं जानते। उन्होंने कहा कि हरे, काले, नारंगी, सफेद आदि रंगों में पारा, कैडमियम आयोडाइड, कांच के महीन टुकड़े आदि मिलाए जाते हैं। यह रासायनिक तत्व सीधे किडनी, लिवर और फेफड़ों के गंभीर संक्रमण के लिए जिम्मेदार होते हैं। ऐसे में लोगों को हर्बल रंगों से होली खेलनी चाहिए। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. रमेश चंद्रा ने बताया कि कृत्रिम रंगों में खतरनाक केमिकल का समावेश होता है, इससे बचाव का आसान तरीका यही है कि लोग हर्बल रंगों से होली खेलें। केमिकल रंग के आंखों में जाने से एलर्जी, आंख में घाव बन सकता है, इसकी वजह से नजर कमजोर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस रंग में कौन सा केमिकल
रंग केमिकल
काला पारा
पीला ओरेमाइन
हरा कॉपर सल्फेट
नारंगी कोमियम आयोडाइड
रंगों के मूल्य
स्प्रे रंग: 70 से 80 रुपये डिब्बा
गुलाल: 120 रुपये प्रति किलो
रंग: 1100 रुपये प्रति किलो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed