फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Holding the breath by tying a shirt on the mouth, the eyes get closed after a delay of a few moments.

Jhansi News: मुंह पर शर्ट बांधकर थामे रहे सांसें...चंद पलों की देरी पर बंद हो जाती आंखें

Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
Holding the breath by tying a shirt on the mouth, the eyes get closed after a delay of a few moments.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। आंखों के सामने मौत नजर आ रही थी। बचने का कोई उपाय सूझ नहीं रहा था। बाहर जाने वाले रास्ते पर आग की लपटें उठ रहीं थीं, जबकि अंदर काला धुआं लगातार बढ़ता जा रहा है। चार-पांच मिनट के भीतर ही दम घुटने का अहसास होने लगा था। धुएं से बचने के लिए हम सभी ने अपनी शर्ट उतारकर नाक पर बांध ली थी। लेकिन, कुछ ही देर बाद यह उपाय भी बेअसर साबित होने लगा था। तकरीबन 20 मिनट तक यही स्थिति बनी रही । गनीमत रही कि सांसें थमने से पहले दमकल दस्ता वहां पहुंच गया और मुश्किल से हम सभी को बाहर निकाल पाया। यह कहना था सीपरी बाजार में हुए अग्निकांड में गंभीर रूप से झुलसे शिवम का। घटना के बाद से शिवम का सीपरी बाजार के एक निजी अस्पताल में इलाज जारी है।
राजगढ़ निवासी शिवम (27) एक फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। मोबाइल व इलेक्ट्रानिक्स सामान को फाइनेंस करने के लिए वे रोजाना वीआर ट्रेडर्स पर जाते थे। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी वह शोरूम पर फाॅर्म भर रहे थे। इसी बीच शोरूम के बाहर आग की लपटें उठती नजर आईं। इस पर वह बाहर की ओर भागे, लेकिन आग की लपटों के बीच से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। चंद मिनटों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और लपटों के साथ धुआं शोरूम के भीतर बढ़ने लगा। शुभम ने बताया कि अब वे और उनके साथ तीन-चार अन्य लोग बुरी तरह से फंस चुके थे। धुएं के अलावा कुछ भी नजर नहीं आ रहा था। आंखों में जलन हो रही थी और दम भी घुटने लगा था। धुएं से बचने के लिए सभी ने अपनी शर्ट उतारकर नाक पर बांध ली थी। लेकिन, इससे सांसें और तेज गति से चलने लगीं थीं, जिससे धुआं और तेज गति से शरीर में प्रवेश कर रहा था। शोरूम का फर्श और वहां रखीं सभी चीजें गर्म हो चलीं थीं। आग लगातार अपना फैलाव बढ़ाती जा रही थी। इसी बीच फायर ब्रिगेड की पानी की धार से शोरूम का कांच टूट गया और पानी की बौछारों के बीच से होते हुए उन्हें बाहर निकलने का रास्ता मिल गया। बाहर हो रही हलचल की वजह से हिम्मत जुटाई और दमकल कर्मियों की मदद से बाहर निकल आए। शिवम ने बताया कि बचाव कार्य में थोड़ी भी देर होने पर उनमें से कोई भी शायद ही बच पाता।
विज्ञापन

बता दें कि घटना में शुभम का चेहरा और शरीर का एक ओर का हिस्सा बुरी तरह से झुलस गया है। उनका इलाज जारी है। बीच-बीच में अग्निकांड का खौफनाक मंजर उनकी आंखों के सामने तैर जाता है, जिससे वे सिहर जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed