फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hockey stadium now dhayanchand stadium

एस्ट्रोटर्फ, अब मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम

Fri, 24 Jun 2016 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 24 Jun 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
hockey stadium now dhayanchand stadium
hockey, jhansi hindi news - फोटो : demo
झांसी। ध्यानचंद स्टेडियम में तैयार एस्ट्रोटर्फ को अब मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम के नाम से जाना जाएगा। इसका उद्घाटन 9 जुलाई क ो सूबे के खेल मंत्री करेंगे। वहीं, एस्ट्रोटर्फ के हस्तांतरण क ो लेकर प्रशासन, खेल विभाग एवं कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राजकीय निर्माण निगम के मध्य कार्यवाही चल रही है। इसी क्रम में सीडीओ ने बृहस्पतिवार को एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

हॉकी खेल प्रेमियों व खिलाड़ियों की मांग पर स्टेडियम में 13 करोड़ रुपये से अधिक की लागत पर स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ बनाया गया। जिसका समय-समय पर शासन और प्रशासन के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण भी किया और कार्य की गुणवत्ता क ो परखा। वहीं, क ई कामों के शेष होने पर प्रशासन ने कार्यदायी संस्था को हस्तांतरण की अंतिम तिथि 31 मई निर्धारित कर दी। जो निर्धारित समय पर नहीं हो सका।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों के अनुसार एस्ट्रोटर्फ से जुडे़ कार्यों को लगभग अंतिम रूप दिया जा चुका है और संभव है कि कुछ दिनों में कार्यदायी संस्था खेल विभाग को हस्तांतरण कर देगी। खेल निदेशालय ने एस्ट्रोटर्फ को मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम नाम दिया है। जिसका उद्घाटन संभवत: नौ जुलाई को सूबे के खेल मंत्री राम सकल गुर्जर करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेडियम के पिछले गेट पर बनेगा प्रवेश द्वार
एस्ट्रोटर्फ का प्रवेश द्वार स्टेडियम के पिछले गेट वीरांगना होटल के समीप से बनेगा। वहीं, लगभग दो एकड़ में एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम है, जिसमें पवेलियन, पार्किंग आदि की व्यवस्था की गई है।  


सीडीओ ने पकड़ी खामियां
सीडीओ चंद्र विजय सिंह ने बृहस्पतिवार को एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई कमियां पाई। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक सभी काम पूरे नहीं हो जाते, तब तक हस्तांतरण नहीं किया जाएगा। वहीं, निरीक्षण के क्रम में उन्होंने एस्ट्रोटर्फ पर पानी छिड़काव की स्प्रिंकलर को देखा। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था को स्थाई रूप से जेनरेटर की व्यवस्था करने, एस्ट्रोटर्फ के आसपास सौंदर्यीकरण के निर्देश भी दिए। निरीक्षण में उन्हें कई कमरों में सफाई नहीं मिली। वहीं, खिलाड़ियों के बाथरूम भी सहीं नही मिले। ऐसे में सीडीओ ने सभी क ाम सोमवार तक पूरे करने के निर्देश दिए हैं और सोमवार को फिर निरीक्षण को कहा है।

7000 दर्शक एक साथ देख सकेंगे मैच
नवनिर्मित मेजर ध्यानचंद हॉकी स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर खिलाड़ियों की भिड़ंत सात हजार दर्शक पवेलियन में एक साथ बैठकर देख सकते हैं।
2104 में शुरू हुआ था निर्माण
दिसंबर 2014 में ध्यानचंद स्टेडियम में एस्ट्रोटर्फ का निर्माण प्रारंभ हुआ था।
13 करोड़ हुए खर्च
शासन ने कार्यदायी संस्था को पहली किश्त में सात करोड़ रुपये तथा दूसरी किश्त व अंतिम किश्त में छह करोड़ 23 लाख रुपये निर्गत हुए थे।
15 दिसंबर तक होना था तैयार
स्टेडियम को दिसंबर 15 तक तैयार होना था, लेकिन विभिन्न कारणों के चलते यह अब जाकर तैयार हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed