फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey players are engaged in improving the game by practicing on the field

मैदान पर प्रैक्टिस कर खेल को निखारने में जुटी हैं हॉकी खिलाड़ी

Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Hockey players are engaged in improving the game by practicing on the field
झांसी। राष्ट्रीय महिला चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में पंद्रह दिवसीय कैंप आयोजित किया जा रहा है। कैंप में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली 18 महिला खिलाड़ियों का चयन कर प्रदेश की टीम में शामिल किया जाएगा। मैदान में महिला खिलाड़ी अभ्यास कर खेल को निखरने में जुटी हुईं हैं।
विज्ञापन

मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 से 30 अक्तूबर तक सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में देश भर के 29 राज्यों की टीमें प्रतिभाग करेंगी। स्टेडियम में आयोजित कैंप में 25 महिला हॉकी खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर 18 महिला हॉकी खिलाड़ियों का चयन कर प्रदेश की टीम का गठन किया जाएगा। जिसके चलते हॉकी खिलाड़ियों के ट्रायल की प्रक्रिया की जा रही है। टीम में शामिल होने के लिए हॉकी खिलाड़ियों द्वारा कोई भी कसर नहीं छोड़ी जा रही है। इसके लिए खिलाड़ियों द्वारा अधिक से अधिक समय मैदान पर अभ्यास कर बिताया जा रहा है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे प्रतियोगिता का समय नजदीक आ रहा है। वैसे-वैसे खिलाड़ियों द्वारा अभ्यास का समय बढ़ा दिया है। अधिक से अधिक समय अभ्यास बिता रहे हैं।
दीवा कुमार, लखनऊ
वैसे तो कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभा किया है। लेकिन प्रदेश की टीम में शामिल होकर ट्रॉफी हासिल करना चाहते हैं। जिसके लिए कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनुराधा पाल, लखनऊ
उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल होने के लिए सभी खिलाड़ियों द्वारा कड़ा अभ्यास किया जा रहा है। कोच भी हर पहलुओं पर जानकारी मुहैया करा रहीं हैं।
अंकित पाल, प्रतापगढ़
अभ्यास से खेल में निखार आता है। जिसके चलते सभी महिला हॉकी खिलाड़ी अधिक से अधिक समय मैदान पर गुजार कर हॉकी का अभ्यास कर रहीं हैं।
कुमकुम विक्रम, रायबरेली
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed