{"_id":"617078cf8a6b1573dd3fe229","slug":"hockey-mahakumbh-will-start-at-major-dhyan-chand-stadium-from-today-jhansi-news-jhs2070725170","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुरू होगा हॉकी का महाकुंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में शुरू होगा हॉकी का महाकुंभ
झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Hockey Mahakumbh will start at Major Dhyan Chand Stadium from today
Link Copied
झांसी। बृहस्पतिवार को मेजर ध्यान चंद स्टेडियम में 11वीं राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ होगा। चैंपियनशिप में देश भर की 29 टीमें प्रतिभाग करेंगी। चैंपियनशिप के पहले दिन छह मैच खेले जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन के साथ ही खेल विभाग द्वारा तैयारियां पूर कर ली गई हैं।
विज्ञापन
मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में 21 से 30 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली राष्ट्रीय सीनियर महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ खेलमंत्री उपेंद्र तिवारी द्वारा किया जाएगा। चैंपियनशिप के पहले दिन छह मैच खेले जाएंगे। स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर महिला हॉकी टीमों की जोर आजमाइश शुरू होगी। आयोजकों द्वारा चैंपियनशिप को आठ पूलाें में बांटा गया है। प्रत्येक पूल के खिलाड़ियों को अन्य पूलों के खिलाड़ियों से मुकाबला में जीत दर्ज करनी होगी। चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में आठ टीमें पहुंचेगी। जिसमें जितने दर्ज करने पर चार टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। तीस अक्तूबर को चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।