फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey: Jhansi Sports Hostel team becomes champion

हॉकी : झांसी खेल छात्रावास की टीम बनी चैंपियन

Wed, 07 Feb 2024 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 07 Feb 2024 01:56 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Jhansi Sports Hostel team becomes champion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही विनोद खंडकर गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में झांसी खेल छात्रावास की टीम हॉकी भिवानी हरियाणा को हराकर विजेता बनी। मैच में अंतिम वक्त तक दोनों टीमों के खिलाड़ी जीत के लिए जुटे रहे। टाइम आउट में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। इसके बाद पेनाल्टी शूट आउट में झांसी खेल छात्रावास की टीम ने 4-3 से जीत दर्ज की।
ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर दोपहर बाद शुरू हुए मैच में दोनों टीमों के खिलाड़ियाें ने गोल करने के कई प्रयास किए, लेकिन दोनों टीमें एक-दूसरे पर हावी रहीं। मैच के 48वें मिनट में झांसी खेल छात्रावास के खिलाड़ी करण धानुक ने पेनाल्टी कॉर्नर से गोल कर स्कोर 1-0 कर दिया। इसके बाद हरियाणा के खिलाडि़यों ने गोल करने के लिए प्रयास शुरू किए। मैच के आखिरी दो मिनट में हरियाणा टीम के खिलाड़ी मोहित ने फील्ड गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। टाइम पूरा होने पर दोनों टीमें बराबरी पर रहीं।
विज्ञापन

इस पर पेनाल्टी शूट आउट कराया गया। इसमें झांसी खेल छात्रावास की टीम 4-3 से विजयी रही। झांसी की ओर से खिलाड़ी साजन यादव, अजय गौड़, विवेक यादव और इरफान ने एक-एक गोल किया। हॉकी भिवानी हरियाणा की ओर से खिलाड़ी सचिन, साहिल और अंकित ने गोल किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि डीआईजी कलानिधि नैथानी ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। डॉ. रोहित पांडेय और एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक राजदेव सिंह ने टीमों को पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह में ओलंपियन मधु यादव, इकबाल सिंह संधू, जीडी रावल, संजय किचनर, शांतनु रघुवंशी, शुभ विशिष्ट अतिथि रहे। टेक्निकल टेबल पर सुनीता तिवारी, सतीश चंद और विनम्र खंडकर रहे। इस मौके पर सुरजीत, संतराम पेंटर, टीपी सिंह, अशोक सेन पाली, स्नेहल खंडकर, हिकमत उल्ला, विनीत अग्रवाल, मुन्नालाल कुशवाहा, सलीमउद्दीन, राजेश चौबे, इब्राहिम खान, जेपी तिवारी, राजेश भंडरिया, पीके श्रीवास्तव, सुनील कुशवाहा, एसके सूरी, सुरेश भगोरिया, मोहम्मद शाहिद, बृजेंद्र यादव मौजूद रहे। सुबोध खंडकर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed