फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey: Jhansi division wins by 2-0 goals

हॉकी : झांसी मंडल 2-0 गोल से विजयी

Thu, 20 Mar 2025 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Jhansi division wins by 2-0 goals

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में ओपन स्टेट आमंत्रण सीनियर महिला हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को शुभारंभ हुआ। 23 मार्च तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 10 मंडल की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। पहले दिन चार मैच खेले गए। इनमें लखनऊ हॉस्टल, अलीगढ़ मंडल, मेरठ मंडल और झांसी मंडल की टीम विजयी रही।

मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक केशव कुमार चौधरी और विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, संजीव सरावगी ने मैच का शुभारंभ किया। प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लखनऊ हॉस्टल और वाराणसी मंडल के मध्य खेला गया। इसमें लखनऊ हॉस्टल ने वाराणसी मंडल को 7-0 गोल से पराजित किया। लखनऊ हॉस्टल के तरफ से पहले क्वार्टर के छठे मिनट में खुशी उपाध्याय ने पहला गोल कर टीम को 1-0 से बढ़़त दिलाई। पायल सोनकर ने सर्वाधिक दो गोल किए और मधु, रंजना, शशिकला, प्रतिमा ने एक-एक गोल किया। दूसरा मैच प्रयागराज मंडल और अलीगढ़ मंडल के मध्य खेला गया। इसमें अलीगढ़ मंडल ने प्रयागराज मंडल को 6-0 गोल से हराया। अलीगढ़ मंडल की विपाशा ने पहले क्वार्टर के नौवें मिनट और 50वें मिनट में दो गोल दागे। वहीं, प्रियांशी, अमृता, पूजा और बुलगुल ने एक-एक गोल किए। तीसरा मैच मुरादाबाद मंडल और मेरठ मंडल के मध्य खेला गया। मैच में मेरठ मंडल ने मुरादाबाद मंडल को 26-0 गोल से करारी शिकस्त दी। मेरठ की काजल ने सर्वाधिक आठ गोल और पूजा भारती ने सात गोल किए। चौथा मुकाबला झांसी मंडल और भदोही मंडल के बीच हुआ। इसमें झांसी मंडल ने भदोही को 2-0 गोल से हराया। मैच में झांसी मंडल की खिलाड़ी आराधना ने दूसरे क्वार्टर के 25वें मिनट में एक गोल और अनुष्का ने चौथे क्वार्टर के 58वें मिनट में एक गोल दागकर टीम को जीत दिलाई। मैच के दौरान क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर, राजेश सोनकर, सुनीता तिवारी, सुषमा, सुनील कुमार, विकास उपाध्याय, विकास वेंदया आदि मौजूद रहे।ं
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed