{"_id":"65bd56784d8c5e01dc0640c4","slug":"hockey-jhansi-defeated-jammu-team-jhansi-news-c-360-1-jh11001-103408-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉकी : झांसी ने जम्मू की टीम को दी शिकस्तै","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉकी : झांसी ने जम्मू की टीम को दी शिकस्तै
Sat, 03 Feb 2024 02:24 AM IST
झांसी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:24 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही 13 वीं इंडियन ऑयल विनोद खंडकर अंडर-21 ऑल इंडिया गोल्ड कप हॉकी प्रतियोगिता में शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में ग्वालियर, सैफई और झांसी की टीम ने जीत दर्ज की।
इस दौरान झांसी-जम्मू के बीच हुए रोमांचक मैच में आखिरी वक्त तक दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे पर हावी रहे। हर गोल पर दर्शकों ने तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। विजयी टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया।
शुक्रवार को पहले मैच का शुभारंभ आगरा हॉकी संघ के सचिव संजय गौतम ने खिलाड़ियों ने परिचय प्राप्त कर किया। पहले मैच में हॉकी ग्वालियर संघ ने एकतरफा मुकाबले में ब्लू स्टार क्लब रायसेन की टीम को 8-1 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई ने हिम हॉकी अकादमी सोलन हिमाचल प्रदेश की टीम को 7-0 से शिकस्त दी। आखिरी मैच में एलवीएम हॉकी अकादमी झांसी ने जम्मू हॉकी संघ की टीम को 3-1 से पराजित किया। झांसी-जम्मू का मुकाबला काफी रोमांचक रहा। झांसी की ओर से मैच के 13वें मिनट में हर्षित कुशवाहा के शानदार गोल ने प्रारंभिक बढ़त दिलाई। 26वें मिनट में कप्तान ऋषभ आनंद ने एक ओर गोल कर 2-0 से आगे रखा। जम्मू के खिलाड़ी अकरम खान ने 35 वें मिनट में गोल कर झांसी के खिलाड़ियों को चुनौती दी, लेकिन 50वें मिनट में झांसी के सचिन चिरौलिया ने एक और गोल कर 3-1 से टीम को जीत दिला दी। शनिवार को दीवानी हॉकी हरियाणा और ओलंपियन भास्करन अकादमी चेन्नई, एलवीएल हॉकी अकादमी झांसी व ओटीएचएल दिल्ली के बीच मैच खेला जाएगा।
इस मौके पर नभ शर्मा, रमेश साहू, नरेंद्र आठले, डायरेक्टर राजेश बिहारी, सुनीता तिवारी, सतीशचंद, विनम्र खंडकर, सुनील शर्मा, पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुबोध खंडकर, स्नेहिल खंडकर, सुनीता आठले, दीप्ति हर्षे, दिलीप हर्षे, मंगल श्रीवास्तव, बृजेंद्र यादव, हिकमत उल्ला, इब्राहिम खान, गिरीश संज्ञा, सुनील कुशवाहा, एसके सूरी, नोवत सिंह, हीरालाल कुशवाहा उपस्थित रहे।