फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey: Haryana champion in girls category and UP champion in boys category

हॉकी : बालिका वर्ग में हरियाणा और बालक वर्ग में यूपी चैंपियन

Tue, 23 Jul 2024 05:34 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:34 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Haryana champion in girls category and UP champion in boys category
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही नॉर्थ जोन सब जूनियर बालिका एवं बालक हाॅकी चैंपियनशिप में सोमवार को फाइनल मुकाबले हुए। जिसमें बालिका वर्ग में हरियाणा ने यूपी को 5-2 से पराजित किया और बालक वर्ग में यूपी ने हरियाणा को 5-0 से हरा दिया।
बालिका वर्ग का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और हरियाणा टीम के बीच हुआ। मुकाबले में हरियाणा टीम ने उत्तर प्रदेश को 5-2 से पराजित कर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। मैच के दौरान दूसरे क्वार्टर में हरियाणा टीम की खिलाड़ी निशु ने पहला गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई, लेकिन गोल के महज दो मिनट बाद ही उत्तर प्रदेश टीम की खिलाड़ी वैशाली सेन ने 24वें मिनट में गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया। 25वें मिनट में हरियाणा टीम की खिलाड़ी मंजिंदर ने पेनाल्टी काॅर्नर को गोल में तब्दील कर स्कोर 2-1 कर दिया। मैच के तीसरे क्वार्टर में हरियाणा टीम की खिलाड़ी मंजिदंर ने 29वें और 41वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-1 पर पहुंचा दिया। वहीं उत्तर प्रदेश टीम की खिलाड़ी सोमिका धानुक ने 47वें मिनट में गोल कर स्कोर 4-2 किया। चौथे क्वार्टर के 50वें मिनट में हरियाणा टीम की ओर से माही ने एक गोल कर स्कोर 5-2 कर दिया। जो मैच के अंत तक रहा। फाइनल मुकाबले में हरियाणा की टीम 5-2 से विजयी रही।
विज्ञापन

चैंपियनशिप के बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश और हरियाणा टीम के बीच खेला गया। फाइनल मुकाबले के पहले क्वार्टर में उत्तर प्रदेश टीम के खिलाड़ी केतन कुशवाहा ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। 15वें मिनट में राजभर, 26 और 29वें मिनट में शाहरुख अली ने दो गोल कर टीम का स्कोर 4-0 कर दिया। मैच के 54वें मिनट में प्रह्लाद राजभर ने फील्ड गोल कर टीम को 5-0 से जिताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल मुकाबलों के दौरान मऊरानीपुर विधायक डॉ. रश्मि आर्या और एमएलसी रामतीर्थ सिंघल मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हाॅकी खिलाड़ी सुबोध खांडेकर, उप क्रीड़ा अधिकारी राजेश सोनकर, हॉकी प्रशिक्षक सुनीता तिवारी, सुषमा कुमारी गौतम दास, वरिष्ठ खिलाड़ी बृजेंद्र यादव वरिष्ठ खिलाड़ी, सुनीता तिवारी, अशोक ओझा, विकास उपाध्याय, राजा खान मौजूद रहे।
बाक्स -----

बालिका और बालक वर्ग में पंजाब ने हासिल किया तीसरा स्थान

बालिका वर्ग में पंजाब ने हिमाचल प्रदेश को 3-0 गोल से पराजित कर तीसरा स्थान प्राप्त किया। हिमाचल प्रदेश की टीम चौथे स्थान पर रही। बालक वर्ग में पंजाब टीम ने उत्तराखंड को 6-0 से शिकस्त देकर तीसरा स्थान हासिल किया। उत्तराखंड की टीम चौथे स्थान पर रही।


बाक्स -----

फाइनल में भी स्टेडियम में नहीं जुटे दर्शक
मैचों के आयोजन के साथ ही खिलाड़ियों की व्यवस्थाओं के लिए हॉकी इंडिया की ओर से भरपूर बजट दिया जाता है, लेकिन राष्ट्रीय चैंपियनशिप का प्रचार-प्रसार नहीं होने के कारण फाइनल मैच में स्टेडियम में दर्शक नहीं जुट सके। जिसके चलते स्टेडियम की दर्शक दीघा खाली रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed