फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hockey: Gwalior and Northern Railway Delhi team won the match 8-0

हाॅकी : ग्वालियर और उत्तर रेलवे दिल्ली की टीम ने 8-0 से जीते मैच

Sun, 11 Feb 2024 02:25 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Sun, 11 Feb 2024 02:25 AM IST
विज्ञापन
Hockey: Gwalior and Northern Railway Delhi team won the match 8-0
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में चल रही अखिल भारतीय प्राइजमनी महिला हॉकी प्रतियोगिता में दूसरे दिन ग्वालियर और उत्तर रेलवे दिल्ली की टीम ने बड़े अंतर से मैच जीता। दोनों टीमों ने 8-0 से अपनी प्रतिद्वंदी टीम को शिकस्त दी। वहीं हिम हॉकी अकादमी सोलन हिमाचल प्रदेश की टीम भी विजेता रही। जबकि यूपी इलेवन और पूर्वाेत्तर रेलवे गोरखपुर के बीच खेला गया मुकाबला बराबरी पर रहा।
विज्ञापन

ध्यानचंद स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ पर दूसरे दिन मैच का शुभारंभ पूर्व ओलंपियन और भारतीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान प्रीतम रानी सिवाज और अंतरराष्ट्रीय अंपायर सुमनलता ने किया। शनिवार को हुए पहले मुकाबले में हिम हॉकी अकादमी सोलन हिमाचल प्रदेश की टीम ने सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छत्तीसगढ़ की टीम को 2-1 से पराजित किया। हिम हॉकी अकादमी की ओर से प्राशु सिंह परिहार और बी सरिता देवी ने एक-एक गोल किया। छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी अंजली महतो ने एक गोल किया। मैच की अंपायर सोनाली सिंह व नीतू कुमारी रहीं।
विज्ञापन

दूसरे मैच में एमपी हॉकी अकादमी ग्वालियर की टीम ने रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब मुंबई को 8-0 से पराजित किया। ग्वालियर की ओर से ललिता, संस्कृति सरवन, भूमि सिंह, कृष्णा शर्मा ने एक-एक और आंचल साहू ने चार गोल किए। मुंबई की खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर सकीं। मधु कुमारी व सुनील कुमार गुप्ता अंपायर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का तीसरा मैच यूपी इलेवन व पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के बीच खेला गया। दोनों ही टीमों का स्कोर 2-2 रहा। चौथे मुकाबले में उत्तर रेलवे दिल्ली ने गुरनूर हॉकी अकादमी राजस्थान को 8-0 से शिकस्त दी। दिल्ली की ओर से देविका सेन ने चार, मुदिता, मंजू, चेतना और मोनिका ने एक-एक गोल किए। मैच की अंपायर सोनाली सिंह व मधु कुमारी रहीं।

मैच के दौरान विवेक काले, अविनाश श्रीवास्तव, विनोद यादव, गुरुप्रीत सिंह, विवेक सोनी, संदीप पाठक, विनम्र खंडकर, उप क्रीड़ा अधिकारी सुनील कुमार, रूबी सिंह, मंजू खरे, अनीता कपूर, आशा सिंह, स्नेहल खंडकर, इब्राहिम खान, सुनीता तिवारी, रवि परिहार, गौतम दास, विकास उपाध्याय, सुनीता राज, श्रद्धा अहिरवार, निधि यादव, साधना भास्कर, श्वेता राय मौजूद रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार व्यक्त किया।
--------------
आज इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले
पहला मैच : यूनियन बैंक मुंबई बनाम सेंटर ऑफ एक्सीलेंस छत्तीसगढ़
दूसरा मैच : एनसीओई सोनीपत बनाम गुरनूर हॉकी अकादमी राजस्थान
तीसरा मैच : रिपब्लिकन स्पोर्ट्स क्लब मुंबई बनाम एनसीओई कोलकाता
चौथा मैच : स्टील प्लांट भिलाई बनाम पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed