फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hit and Run: 13 victims' families will get compensation

हिट एंड रन : 13 पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा

Tue, 30 Apr 2024 02:54 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Tue, 30 Apr 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
Hit and Run: 13 victims' families will get compensation
झांसी। हिट एंड रन मामले में जिला प्रशासन ने 13 पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की पहल की है। दो परिवारों को मुआवजा दिया जा चुका है। अज्ञात वाहनों से टक्कर लगने के बाद घायल होने पर पचास हजार तथा दुर्घटना में मौत होने पर मृतक आश्रित को दो लाख रुपये की धनराशि मुआवजे के तौर पर दी जाती है। लेकिन जानकारी के अभाव में छह माह में एक भी आवेदन नहीं आया। जबकि अज्ञात वाहनों से 13 हादसे हुए थे। पीड़ितों को योजना का लाभ दिलाने लिए मंडलायुक्त डॉ. बिमल कुमार दुबे के निर्देश पर कमेटी का गठन किया गया। कमेटी ने पुलिस विभाग से सूची प्राप्त कर पीड़ित परिवारों से संपर्क किया। आरटीओ प्रभात पांडेय ने बताया कि हिट एंड रन प्रकरण में मृतक के परिजनों को मुआवजा दिलाने की पहल की गई है। दो लोगों को धनराशि मुहैया करा दी गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed