{"_id":"662c32886106b628ab06fe94","slug":"history-sheeter-shot-and-injured-after-dispute-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-304566-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: विवाद के बाद हिस्ट्रीशीटर को गोली मारकर किया घायल
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। सीपरी बाजार में अंबाबाय के पास आपसी विवाद में मोटर साइकिल सवार तीन युवकों ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को तमंचे से गोली मारकर घायल कर दिया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। हालांकि जांच-पड़ताल करने के बाद पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए मामले की छानबीन में जुटी है।
अंबाबाय के हस्तिनापुर गांव निवासी नकुल पाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे वह गांव के पास स्थित खाती बाबा मंदिर के पास खड़ा था। तभी गांव के तीन युवक एक मोटर साइकिल पर सवार होकर पहुंचे। तीनों उसके साथ विवाद करते हुए गाली गलौज करने लगे। उसके विरोध करने पर मोटर साइकिल सवार एक युवक ने तमंचे से उसके ऊपर फायर झोंक दिया। गोली उसके दाएं हाथ में लगी। वह घायल हो गया। उसकी सूचना पर सीपरी बाजार पुलिस मौके पर जा पहुंची। फॉरेंसिक टीम को भी बुला लिया गया। एसपी सिटी ज्ञानेंद्र सिंह के मुताबिक नकुल सीपरी बाजार थाने का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ चोरी, लूट, गैंगस्टर समेत कई अन्य मामले दर्ज हैं। कुछ दिनों पहले वह जेल से छूटकर आया है। पुलिस ने छानबीन की लेकिन, मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जिन लोगों के खिलाफ वह आरोप लगा रहा है वह अपने गांव में थे। आसपास के सीसीटीवी कैमरों के जरिए मामले को खंगाला जा रहा है।