फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   History sheeter Gulshan Yadav surrenders in court

हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण

Sat, 04 Jun 2022 12:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
History sheeter Gulshan Yadav surrenders in court
झांसी। पुलिस के लगातार कसते शिकंजे को देखकर हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव ने अचानक शुक्रवार सुबह सीजेएम कोर्ट पहुंचकर एक पुराने मामले में आत्मसमर्पण कर दिया। न्यायालय ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन

हिस्ट्रीशीटर गुलशन यादव पर सीपरी बाजार समेत अन्य थानों में तीस से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। पुलिस ने कुछ दिनों पहले ही उसकी दोबारा हिस्ट्रीशीट खोल दी है। सीपरी बाजार पुलिस ने पिछले हफ्ते गुलशन यादव समेत उसके पुत्र एवं अन्य के खिलाफ एक युवक को जबरन जहर पिलाकर मारने की कोशिश के आरोप में धारा 307 के तहत भी मुकदमा दर्ज कर लिया था। इसके अलावा सरकारी जमीन कब्जाने के आरोप में भी उसके ऊपर शिकंजा लगातार कस रहा था। पहले के मामलोें को लेकर भी पुलिस गुलशन पर लगातार शिकंजा कस रही थी। इन सबके बीच आखिरकार शुक्रवार सुबह हिस्ट्रीशीटर अचानक एससीएम कोर्ट पहुंच गया। यहां उसके ऊपर वर्ष 2008 में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमे का वारंट था। इस मामले में कोर्ट के सामने वह पेश हुआ। सीजेएम ने उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed