{"_id":"6747882eb82dfc64e006aa17","slug":"history-sheeter-attacks-youtuber-for-not-uploading-birthday-video-jhansi-news-c-11-1-jhs1019-442403-2024-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: बर्थडे वीडियो अपलोड न करने पर हिस्ट्रीशीटर का यूट्यूबर पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: बर्थडे वीडियो अपलोड न करने पर हिस्ट्रीशीटर का यूट्यूबर पर हमला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। जन्मदिन का वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड न करने से नाराज हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने यू-ट्यूबर पर जानलेवा हमला कर दिया। यूट्यूबर ने किसी तरह छिपकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने कार से दो रायफल बरामद की है। नवाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उनकी तलाश शुरू कर दी है।
मूल रूप से चिरगांव के टोरियापुरा निवासी सत्यवत्त सिंह यादव अपना यूट्यूब चैनल चलाता है। उसने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले मोंठ निवासी हरिशंकर यादव उर्फ मोंटी का जन्मदिन था। मोंटी ने उससे अपने जन्मदिन का वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करने को कहा लेकिन, सत्यव्रत ने इन्कार किया। इससे मोंटी नाराज हो गया। उसे जान से मार डालने की धमकी देने लगा।
मंगलवार देर रात सत्यव्रत गुमनावारा से होता हुआ घर लौट रहा था। यहां सेंगर वेल्डिंग की दुकान के पास मोंटी ने अपनी कार उसकी कार के आगे लगाकर उसे रोक लिया। मोंटी के साथ कार में दो युवक भी सवार थे। मोंटी ने कार से उसे नीचे घसीट लिया। तमंचे से उस पर फायर झोंक दिया। फायर मिस होने पर सत्यव्रत ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन
थोड़ी देर में पुलिस पहुंची। पुलिस को देख आरोपी अपनी कार छोड़कर वहां से भाग निकले। पुलिस ने कार से दो रायफल बरामद की है। नवाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह के मुताबिक मोंटी के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।