{"_id":"66f1c96c29572dd40604eb64","slug":"hindi-hain-hum-awadhesh-and-anil-stood-first-in-the-administrative-personnel-competition-jhansi-news-c-11-jhs1002-399542-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी हैं हम : प्रशासनिक कर्मी प्रतियोगिता में अवधेश और अनिल रहे प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी हैं हम : प्रशासनिक कर्मी प्रतियोगिता में अवधेश और अनिल रहे प्रथम
विज्ञापन
25 सितंबर को समारोह में पुरस्कृत होंगे विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। अमर उजाला के ‘हिंदी हैं हम’ अभियान से जुड़कर बुंदेलखंड विवि (बीयू) ने विद्यार्थियों और प्रशासनिक कर्मियों की प्रतियोगिता कराई। सोमवार रात जारी कर्मियों के परिणाम में अवधेश तिवारी जनसूचना विभाग और अनिल कुमार उपाधि अनुभाग प्रथम रहे।
सोमवार को प्रशासनिक भवन हाॅल में हिंदी सुलेख प्रतियोगिता हुई। कला, विज्ञान, अर्थशास्त्र, प्रबंधशास्त्र, कला संस्थान, इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, भूगोल, संस्कृत आदि विभागों के कर्मियों ने भाग लिया। कुलपति प्रो. मुकेश पांडेय ने कहा कि बीयू के गैरशिक्षक कर्मचारी वर्ग के बीच हिंदी का प्रचार महत्वपूर्ण है। हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. मुन्ना तिवारी ने बताया कि 25 सितंबर को समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: 2100, 1100 और 500 रुपये नगद पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिंदी टिप्पण एवं आलेखन मुकाबले में अवधेश तिवारी प्रथम, विकास चंद्र शर्मा द्वितीय तथा हिंदी सुलेख में अनिल कुमार प्रथम व डॉ. द्युति मालिनी द्वितीय रहीं। निर्णायक मंगल में डॉ. विपिन प्रसाद, डॉ. शैलेंद्र तिवारी, डॉ. आशीष दीक्षित, डॉ. प्रेमलता, डॉ. सुनीता वर्मा, डाॅ. रामनरेश दिहुलीया, डॉ. रेनू शर्मा, डॉ. कपिल शर्मा रहे।