फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   highway petroling in night time

रात के समय हाइवे पर गश्त बढ़ाएं पुलिस : एडीजी

Thu, 30 Jul 2020 12:42 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
highway petroling in night time
बड़ागांव थाने का निरीक्षण करते एडीजी। - फोटो : REPORTERS
झांसी। ललितपुर से कानपुर लौटते समय एडीजी जयनारायण सिंह ने बड़ागांव थाने का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाइवे पर रात के समय चौकस (सतर्क) रहने के साथ-साथ गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। इस दौरान जिले के पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

बुधवार को एडीजी जयनारायण सिंह का ललितपुर में कार्यक्रम प्रस्तावित था। यहां से वापस कानपुर लौटते समय दोपहर करीब 3 बजे एडीजी का काफिला बड़ागांव थाने रुका। सूचना मिलते ही एसएसपी दिनेश कुमार पी, एसपी सिटी राहुल श्रीवास्तव, एसपी देहात राहुल मिठास भी बड़ागांव थाने पहुंचे। यहां करीब पंद्रह मिनट रुकने के दौरान एडीजी ने थाने का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हाइवे पर रात के समय पुलिस मुस्तैदी से ड्यूटी करें, इस दौरान किसी भी तरह की कोई लापरवाही उनके संज्ञान में न आए। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच पुलिस भी सुरक्षित रहकर जनता की समस्या सुने। लोगों को भी जागरूक किया जाए। सोशल डिस्टेसिंग का भी पुलिस पालन कराए। निरीक्षण व पुलिस अफसरों से मुलाकात के बाद वह कानपुर रवाना हो गए। इस दौैरान हाइवे के थानों की पुलिस भी सतर्क रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed