फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Highest premium will have to be paid for pigeon pea and groundnut.

Jhansi News: सबसे ज्यादा अरहर और मूंगफली के लिए चुकाना होगा प्रीमियम

Mon, 29 Jul 2024 06:25 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
Highest premium will have to be paid for pigeon pea and groundnut.
झांसी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ सीजन में इस दफा भी पिछली दरों के मुताबिक ही किसानों को अपने हिस्से का प्रीमियम चुकाना होगा। इस खरीफ सीजन में भी अरहर के लिए किसानों को 1444 रुपये प्रति हेक्टेयर एवं मूंगफली के लिए 1266 रुपये प्रति हेक्टेयर की दर से प्रीमियम देना होगा। शेष प्रीमियम की धनराशि केंद्र एवं राज्य सरकार मिलकर वहन करेंगे। कृषि अफसरों के मुताबिक 31 जुलाई तक प्रीमियम राशि जमा की जा सकती है।
विज्ञापन

पीएम फसल बीमा योजना के अंतर्गत खरीफ फसलों का बीमा किया जा रहा है। झांसी में मक्का, बाजरा, ज्वार, उड़द, मूंग, तिल, मूंगफली, सोयाबीन एवं अरहर की फसल अधिसूचित की गई है। इसके मुताबिक इन फसलों का ही बीमा कराया जा सकता है। बीमा कराने के बाद अगर मौसम खराब होने से फसल को नुकसान होगा तब भुक्तभोगी किसानों को सरकार क्षतिपूर्ति प्रदान करेगी। इसके लिए आपदा आने पर भुक्तभोगी किसान को 72 घंटे के अंदर सूचना देना अनिवार्य है। इसमें असफल बोआई समेत ओलावृष्टि, जलभराव, भूस्खलन आदि को शामिल किया गया है। उपनिदेशक कृषि महेंद्र पाल सिंह के मुताबिक इफ्को टोकियो को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। इसमें ऋणी एवं गैर ऋणी दोनों तरह के किसान शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन



अधिसूचित फसल बीमित राशि किसानों के हिस्से का प्रीमियम (प्रति हेक्टेयर/रुपये में)
मक्का 16000 320
बाजरा 374000 748
ज्वार 425000 850
उड़द 187000 374
मूंग 21200 424
तिल 22100 442
मूंगफली 63300 1266
सोयाबीन 37400 746
अरहर 72200 1444

इनसेट

पिछले सीजन में बीमा कराने वाले किसान
रबी (2022-23) 16295
खरीफ (2022-23) 143401
खरीफ (2023-2024) 243248
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed