{"_id":"61a0c3ae3cbbe9248372e7e0","slug":"high-speed-roadways-bus-over-turned-coming-from-lalitpur-many-death-and-injured-dead-body-sent-to-postmortem","type":"story","status":"publish","title_hn":"झांसी: तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, एक की मौत, कई यात्री गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची चीखपुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: तेज रफ्तार रोडवेज बस पलटी, एक की मौत, कई यात्री गंभीर रूप से घायल, मौके पर मची चीखपुकार
Fri, 26 Nov 2021 04:53 PM IST
सुशील कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: सुशील कुमार
Updated Fri, 26 Nov 2021 04:53 PM IST
सार
सड़क किनारे बंधी गाय को बचाने के लिए ड्राइवर द्वारा तेजी से भाग रही बस को फिर वापस सड़क पर किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से सवारियों में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
UP roadways
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ललितपुर के मड़ावरा से झांसी जा रही उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बस शुक्रवार को सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस घटना में एक की मौत हो गई और करीब एक दर्जन यात्री चोटिल हो गए।
विज्ञापन
मड़ावरा से सुबह सात बजे झांसी के लिए रवाना हुई बस में लगभग तीन दर्जन लोग सवार थे। गिरार तिराहा छोड़ने के बाद बस ने काफी तेज रफ्तार पकड़ ली। इस दौरान ग्राम साढ़ूमल में आशाराम अहिरवार के मकान के नजदीक सड़क पर जा रहे साइकिल सवार को क्रॉस करते समय बस दायीं ओर सड़क के नीचे पहुंच गई।
विज्ञापन
सड़क किनारे बंधी गाय को बचाने के लिए ड्राइवर द्वारा तेजी से भाग रही बस को फिर वापस सड़क पर किया, लेकिन बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस पलटने से सवारियों में चीखपुकार मच गई। इस घटना में एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सीटों के बीच में दबने से ग्राम पिपरट निवासी 33 वर्षीय उम्मेदी अहिरवार पुत्र धरमू की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन