फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High speed bus rammed auto carrying girl students, one died

तेज रफ्तार बस ने छात्राओं को लेकर जा रहे ऑटो को मारी टक्कर, एक की मौत

Wed, 22 Dec 2021 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
High speed bus rammed auto carrying girl students, one died
झांसी। दिगारा गांव में मंगलवार सुबह स्कूली छात्राओं को लेकर जा रहे ऑटो को एक तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया जिसमें एक छात्रा की मौके पर मौत हो गई जबकि चार अन्य छात्राएं घायल हो गईं। ऑटो चालक की हालत भी गंभीर बनी हुई है। घायलों को उपचार के लिए महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर मिलते ही छात्रा के घर कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना बड़ागांव स्थित श्रीकृष्ण आदर्श इंटर कॉलेज की छात्राएं ऑटो से स्कूल के लिए निकली थीं। मंगलवार सुबह दिगारा गांव निवासी हरविलास की पुत्री सोनम अहिरवार (16) स्कूल जाने के लिए दूसरी छात्राओं के साथ सड़क के किनारे खड़ी थी। थोड़ी देर में खाली ऑटो आने पर सभी उसमें बैठ गए। उसी दौरान ऑटो को ओवरटेक करने के चक्कर में एक तेज रफ्तार बस उससे जा भिड़ी। भिड़ंत होने की वजह से ऑटो पलटकर सड़क किनारे गड्डे में जा गिरा। हादसे के बाद वहां चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग भी वहां जमा हो गए। ऑटो में फंसे बच्चे भी रोने लगे। उन्होंने बचाने की गुहार लगाई। लोगों ने किसी तरह उसके नीचे दबे बच्चों को बाहर निकाला। हादसे में सोनम छिटककर सड़क किनारे गिर पड़ी और उसके ऊपर ऑटो पलट गया। हादसे की सूचना मिलते ही बड़ागांव पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस की मौजूदगी में घायलों को अस्पताल भिजवाया गया। सभी घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। ऑटो चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

बाल- बाल बची बड़ी बहन
सोनम की बड़ी बहन शिवानी अहिरवार एक डिग्री कॉलेज में पढ़ती है। दोनों ही पढ़ने के लिए साथ-साथ बाहर निकलीं थीं। शिवानी बस से कॉलेज जाती है जबकि सोनम ऑटो से जाती थी। हादसे से थोड़ी देर पहले दोनों बहनें एक साथ खड़ी थीं लेकिन, बस पकड़ने के लिए शिवानी थोड़ा आगे बढ़ गई। इसी दौरान ऑटो आ गया। हादसे के समय शिवानी उससे चंद कदम दूर खड़ी थी। उसकी आंखों के सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ। यह देखकर शिवानी बेहोश होकर गिर पड़ी। उसे वहां मौजूद लोगों ने किसी तरह संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाहन के पीछे दौड़े गांव वाले
ऑटो में टक्कर मारने के बाद बस चालक तेजी से वाहन आगे भगा ले गया। वहां मौजूद गांव के लोगोें ने बस का पीछा कर लिया। यह देखकर बस चालक घटनास्थल से करीब आधा किमी दूर बस छोड़कर फरार हो गया। अन्य सवारियां भी बस से उतरकर भाग गईं। थाना प्रभारी बड़ागांव के मुताबिक बस नटराज आटोमोबाइल्स के नाम पर पंजीकृत है।

ऑटो चालक की हालत गंभीर
हादसे में ऑटो ड्राइवर राजेश (40) पुत्र छोटेलाल निवासी बराठा की हालत गंभीर है। उसके अलावा उसका भतीजा रवि (23), प्रिंस उर्फ रजत (22), प्रियंका यादव (17) पुत्री राजेंद्र सिंह, ज्योति यादव (16) पुत्री अरविंद यादव, वर्षा कुशवाहा पुत्री सीताराम (16) निवासी दिगारा, ज्योति राजपूत (17) पुत्री कमलेश निवासी शंकरगढ़ घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है ऑटो चालक को छोड़कर सभी की हालत सामान्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed