फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   High secuirity number plate not see slip RTO

अब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की रसीद नहीं दिखानी होगी

Tue, 08 Dec 2020 12:59 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 12:59 AM IST
विज्ञापन
High secuirity number plate not see slip RTO
झांसी। वाहन चालकों को अब आरटीओ कार्यालय में किसी काम को जाने से पहले हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और उसकी बुकिंग रसीद नहीं दिखानी होगी। लोगों की सहूलियत को देखते हुए परिवहन विभाग ने नंबर प्लेट संबंधी आदेश को स्थगित कर दिया है। अब लोगों के काम आसानी से पहले की तरह ही हो सकेंगे।
विज्ञापन

दरअसल, परिवहन विभाग ने हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने की अनिवार्यता के चलते एक दिसंबर से बिना प्लेट और रसीद के काम करना बंद कर दिया था। वहीं लोग जब हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगवाने पहुंचे, तो डीलरों के यहां पेंडेंसी चल रही है। इसके साथ ही अभी बड़ी संख्या में लोग हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की व्यवस्था से अनजान हैं। इसे लेकर परिवहन विभाग ने नंबर प्लेट और उसकी बुकिंग रसीद दिखाने के आदेश में बदलाव किया है। वाहन चालक बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट बुक किए ही वाहन फि टनेस, पंजीयन नवीनीकरण, डुप्लीकेट पंजीयन प्रमाण पत्र, परमिट, एनओसी, स्थानांतरण से संबंधित काम करा सकेंगे। परिवहन आयुक्त धीरज साहू के निर्देश मिलने के बाद आरटीओ कार्यालय में व्यवस्था पर अमल करना शुरू कर दिया है। एआरटीओ सत्येंद्र कुमार ने बताया कि हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की पेंडेंसी चल रही है। ऐसे में नंबर प्लेट और बुकिंग रसीद की बाध्यता को स्थगित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed