{"_id":"608879848ebc3ed9b70a8786","slug":"hey-bajrang-bali-corona-ko-khatam-karo-jhansi-news-jhs1939981152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हे बजरंग बली! कोरोना का खात्मा करो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हे बजरंग बली! कोरोना का खात्मा करो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के मंदिरों में मंगलवार को हनुमान जयंती मनाई गई। मंदिरों में कोरोना नियमों का पालन करते हुए बजरंग बली की पूजा और सुंदर कांड का पाठ समेत धार्मिक आयोजन हुए। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भगवान के दर्शन किए। श्रद्धालुओं ने बजरंग बली से कोरोना के खात्मा की प्रार्थना की।
महानगर के सखी के हनुमान मंदिर में पुजारियों ने बजरंग बली का शृंगार किया। श्रद्धालुओं ने सामाजिक दूरी का पालन करते हुए भगवान के दर्शन किए। बड़ागांव गेट स्थित हनुमान मंदिर में आचार्यों ने मंत्रोच्चारण कर पूजन, अभिषेक और शृंगार किया। पुजारी कालीचरन जारौलिया ने महाआरती और संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया। स्थानीय कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किए। साथ ही कोरोना महामारी को दूर करने की प्रार्थना की। रवीश त्रिपाठी, मयंक जारौलिया, रामसेवक कुशवाहा, सेवक ताम्रकार, उमाशंकर मिश्रा, मुन्ना विश्वकर्मा, देवदत नायक, अमर सिंह, रौकी, जुगल शिवहरे मौजूद रहे। सालासार बालाजी महाराज भक्त मंडल ने सालासार मंदिर करगुवां में अभिषेक, स्तुति, पूजन, आरती कर प्रसाद वितरित किया। वीरेंद्र दीक्षित, अखिलेश चंद्र गुप्ता, विनोद गुप्ता, अरुण द्विवेदी, कुलदीप खरे ने हनुमान चालीसा का पाठ किया।
सीजेएम परिसर स्थित हनुमान मंदिर में श्रीराम दरबार और हनुमानजी का शृंगार किया गया। पुजारी रामनारायण शर्मा ने सुंदर कांड का पाठ किया। एडवोकेट मुकेश सिंघल ने कहा कि कलियुग में हनुमानजी की कृपा से संकटों का नाश होता है। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, नगर निगम उपसभापति सुनील नैनवानी, अनूप बिंदल, अरुण अग्रवाल, रानू अग्रवाल, महेश चंद्र सर्राफ, ओमप्रकाश अग्रवाल, अब्दुल रशीद, प्रणय श्रीवास्तव, रमेश चंद्र स्वर्णकार मौजूद रहे। हिंदू जागरण मंच और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने प्रेमनगर क्षेत्र के हनुमान मंदिर पर हनुमान चालीसा का पाठ और आरती की। विनोद अवस्थी ने प्रार्थना की कि देश से कोरोना महामारी खत्म हो। इस मौके पर हिंदू जागरण मंच के जिला उपाध्यक्ष अतुल मिश्रा, बजरंग दल के जिला सह संयोजक विकास अवस्थी, राजू ठाकुर, सनी वर्मा, सनी रायकवार, राज लखेरा, कंपू पहलवान, संजीव परिहार, मोहित राजपूत, विक्की सिंह मौजूद रहे।