फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Here the weather took its toll, there the farmers sowed the fast

इधर मौसम ने ली अंगड़ाई, उधर किसानों ने तेज की बुवाई

Wed, 28 Jul 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Here the weather took its toll, there the farmers sowed the fast
झांसी। बीते एक महीने से बारिश नहीं होने से परेशान किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले सप्ताह से बारिश शुरू हुई, तो किसानों ने रुकी पड़ी खरीफ की बुवाई तेजी से पूरी की है। बताया जाता है कि किसानों ने एक सप्ताह में ही बुवाई का लक्ष्य 87 प्रतिशत पूरा कर लिया है। दो से तीन दिन में खरीफ की बुवाई पूरी हो जाएगी। जबकि बारिश नहीं होने से किसान सूखे को लेकर चिंतित थे।
विज्ञापन

जिले में 2,43,316 हेक्टेयर में खरीफ फसलों की बुवाई का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पिछले सप्ताह तक बारिश नहीं होने से किसान चिंतित थे और बुवाई नहीं कर पा रहे थे। खेतों में नमी नहीं होने से बीज के मरने की आशंका थी। मगर पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद किसानों में चेहरे पर खुशी आ गई और उन्होंने आनन- फानन में बुवाई शुरू कर दी। अब तक 2,12,367 हेक्टेयर यानि 87.28 प्रतिशत क्षेत्र में बुवाई हो चुकी है और बकाया क्षेत्रफल में भी बुवाई चल रही है। एक या दो दिन में यह भी पूरी हो जाएगी। जिले में मूंगफली की बुवाई लगभग 99.30 प्रतिशत हो गई है।
विज्ञापन

--------------
इतनी हुई बुवाई
फसल लक्ष्य बुवाई पूरी
तिल 114258 98500
मूंगफली 25680 25500
सोयाबीन 7991 5650
उड़द 78204 71250
मूंग 5150 4820
अरहर 439 410
धान 8844 4650
मक्का 1342 950
बाजरा 14 12
मोटा अनाज 23 20
बारिश होने से किसानों में खुशी की लहर है। उन्होंने खरीफ की फसलों की बुवाई का लक्ष्य लगभग पूरा कर लिया है। जो बकाया है, उसे दो से तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- केके सिंह, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed