फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   held in bribe case

सींचपाल को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Tue, 22 Sep 2020 01:06 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:06 AM IST
विज्ञापन
held in bribe case
held in bribe case
मऊरानीपुर (झांसी)। झांसी में सोमवार को एंटी करप्शन टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। एक ग्रामीण की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने पट्टा कराने के एवज में सींचपाल ने मांगी गई रिश्वत के चलते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

झांसी की एंटी करप्शन टीम प्रभारी अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि ग्राम नवादा निवासी मुकेश पुत्र लालाराम अहिरवार ने शिकायत की थी कि ग्राम में तैनात सींचपाल पट्टा कराने के एवज में पैसों की मांग कर रहा है। जिसके चलते जिलाधिकारी के निर्देशन में सोमवार को मऊरानीपुर के ढिमलोनी स्थित सींचपाल नितेश मिश्रा के आवास पर शिकायत कर्ता द्वारा 5000 रुपये की रिश्वत दी गई। जिसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। बताया गया है कि नितेश मिश्रा जिलेदार प्रथम प्रखंड सपरार में सींचपाल के पद पर तैनात है, जिसके बाद टीम गिरफ्तार कर कोतवाली लाई। जहां सींचपाल के खिलाफ कार्रवाई की गई। टीम में अंबरीष कुमार यादव, सुरेंद्र सिंह, मोहम्मद इसरार, कांस्टेबल राज बहादुर सिंह, क्रांति कुमार पांडे, बीना सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed