{"_id":"602a830a8ebc3ee905464be8","slug":"heeang-katra-aria-locality-people-disturb-jhansi-news-jhs1885950187","type":"story","status":"publish","title_hn":"हींगन कटरा इलाके की नालियां जाम होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हींगन कटरा इलाके की नालियां जाम होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। महानगर के नरिया बाजार इलाके के हींगन कटरा इलाके में नियमित साफ-सफाई नहीं होने के कारण इलाके की नालियां पूरी तरह से जाम हो गई हैं। जिसके चलते नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहने लगा है। इससे इलाके के लोगों के अलावा राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बार शिकायतों के बाद भी कोई सुनवाई नहीं की गई।
इलाके से रोजाना सैकड़ों लोगों का आवागमन लगा रहता है। इसके अलावा पंचकुइयां मंदिर, गणेश मंदिर और अन्नपूर्णा मंदिर, हजारिया महादेव मंदिर पर जाने वाले श्रद्धालुओं का भी तांता लगा रहता है। वहीं, इलाके में बालिकाओं के दो इंटर कॉलेज होने के कारण छात्राओं का आना जाना होता है। जिसके चलते छात्राओं के साथ ही श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़काें पर बहने वाले गंदे पानी से वाहन सवार गिरकर चुटहिल हो रहे हैं।
कई महीनों से इलाके की नालियों की सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र की अधिकतर नालियां पूरी तरह से जाम हो गईं हैं। जिसके चलते परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समीर तिवारी, स्थानीय नागरिक
विज्ञापन
नालियों की सफाई के लिए कई बार क्षेत्र के हवलदार से शिकायत कर चुके हैं। लेकिन हर बार अनदेखी कर दी जाती है। जिसके चलते सड़कों पर गंदा पानी बहने लगा है। आरएस शुक्ला, स्थानीय नागरिक
ऑनलाइन कैफे का संचालन करते हैं। जिस पर रोजाना कई छात्र-छात्राओं का आना जाना लगा रहता है। कैफे के सामने ही गंदगी जमा होने पर विद्यार्थी परहेज कर रहे हैं। सागर, स्थानीय नागरिक
नालियां जाम होने के कारण दिन भर सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है। जिससे श्रद्धालुओं, विद्यार्थियों, राहगीरों के अलावा पैदल चलने वालों को भी परेशानी हो रही है। सुखलाल, स्थानीय नागरिक