फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heavy rainfall in six districts; Jhansi somewhat left out.

Jhansi News: छह जिलों में खूब बरसा पानी, झांसी से थोड़ी बेरुखी

Wed, 16 Sep 2026 02:17 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Updated Wed, 16 Sep 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Heavy rainfall in six districts; Jhansi somewhat left out.
झांसी। बुंदेलखंड में मंगलवार को मानसूनी सीजन पूरा हो गया। इस बार क्षेत्र के सात जिलों में छह में मानसून खूब मेहरबान रहा, जबकि झांसी से थोड़ी बेरुखी रही। महोबा से लेकर चित्रकूट, बांदा और हमीरपुर तक सामान्य से कहीं अधिक बारिश हुई। महोबा में तो औसत से 71 फीसदी ज्यादा पानी बरसा। वहीं झांसी में 682.8 मिलीमीटर औसत के मुकाबले सिर्फ 572.3 मिलीमीटर बारिश हुई। यानी औसत से 104.5 मिलीमीटर कम पानी मिला।
विज्ञापन

झांसी समेत बुंदेलखंड में मानसूनी सीजन 15 जून से 15 सितंबर तक माना जाता है। इस साल झांसी में मानसून की दस्तक जुलाई में हुई। शुरुआत में बारिश कमजोर रही, लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के कई क्षेत्रों के कारण सितंबर में बारिश ने जोर पकड़ा। इसके बावजूद जिले में सीजन की औसत बारिश पूरी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


महोबा सबसे आगे, जालौन में सबसे कम बढ़त
बुंदेलखंड में सामान्य से अधिक बारिश के मामले में महोबा सबसे आगे रहा। यहां 966.2 मिलीमीटर बारिश हुई, जबकि औसत 564.7 मिलीमीटर है। यानी सामान्य से 71 फीसदी अधिक। चित्रकूट में 1223.8 मिलीमीटर बारिश हुई, जो औसत से 67 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांदा और हमीरपुर में सामान्य से 55-55 फीसदी अधिक बारिश हुई। ललितपुर में 24 और जालौन में 13 फीसदी ज्यादा पानी बरसा। इस तरह झांसी क्षेत्र का इकलौता जिला रहा, जहां बारिश सामान्य से कम दर्ज हुई।

सितंबर में खूब बरसे बादल, फिर भी कमी रही
झांसी में मानसून की शुरुआत देर से होने के कारण शुरुआती महीनों में बारिश का आंकड़ा पीछे रहा। सितंबर में कई बार हुई बारिश से स्थिति में सुधार जरूर हुआ, लेकिन सीजन के अंत तक कमी पूरी नहीं हो सकी। कुल बारिश 572.3 मिलीमीटर पर ही रुक गई।


अब राजस्थान की ओर लौट रहा मानसून
कृषि विज्ञान केंद्र भरारी के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आदित्य कुमार सिंह ने बताया कि मानसूनी सीजन समाप्त हो गया है। अब मानसून राजस्थान की ओर से लौट रहा है। इसके प्रभाव से मंगलवार को भी दिन में हल्की बारिश हुई। आगामी दिनों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन तेज बारिश के आसार कम हैं।

कहां कितनी बारिश
जनपद
हुई बारिश (मिमी.) औसत बारिश (मिमी.) अंतर
बांदा
1115.2
719.6 55% अधिक
चित्रकूट
1223.8
731.9 67% अधिक
हमीरपुर
1025.1
662.2 55% अधिक
जालौन 683.7
602.9 13% अधिक
झांसी
572.3
682.8 15% कम
ललितपुर
940.4
757.3 24% अधिक
महोबा
966.2
564.7 71% अधिक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed