फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   heavly rain in jhansi on wednesday

दोपहर में बारिश, फिर चलती रहीं ठंडी हवाएं

Fri, 20 Sep 2019 01:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2019 01:36 AM IST
विज्ञापन
heavly rain in jhansi on wednesday
दोपहर में बारिश, फिर चलती रहीं ठंडी हवाएं
विज्ञापन

झांसी। महानगर में बृहस्पतिवार की दोपहर मौसम ने फिर करवट ली। दोपहर में झमाझम बारिश के बाद दिन भर ठंडी हवाएं चलती रहीं। इससे मौसम सुहावना हो गया। वहीं, शहर के कई इलाकों में जलभराव होने से समस्या हुई। मौसम विभाग के अनुसार इस सप्ताह का मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं।
दस सितंबर के बाद से मौसम सुहावना बना हुआ है। हर दूसरे दिन बारिश होने पर मौसम करवट ले लेता है। बृहस्पतिवार को भी यही स्थिति बनी रही। सुबह से ही बादल छाए रहे। दोपहर में करीब 12 बजे से झमाझम बारिश हुई। कई बार बिजली भी कड़कड़ाई। पौन घंटे तब बारिश होती रही। फिर रिमझिम फुहार गिरती रही। बारिश के रुकने के बाद ठंडी हवाएं चलती रहीं। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बारिश की वजह से वातावरण में ठंडक जरूर हो गई लेकिन जलभराव की समस्या से लोगों को दो-चार होना पड़ा। इसमें नरिया बाजार, बांस वाली गली, ताज कंपाउंड, तालपुरा, खुशीपुरा, राय का ताजिया, गंधीगर का टपरा, सराय मुहल्ला, बाहर दतिया गेट, इतवारी गंज, पठौरिया, थापकबाग, मेहंदीबाग, गल्ला मंडी मार्ग समेत कई इलाके शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांधों से छोड़ा जा रहा लगातार पानी
मध्यप्रदेश के भोपाल व आसपास क्षेत्रों में झमाझम बारिश हो रही है। इससे बेतवा नदी में तेजी से पानी दौड़ रहा है। बेतवा नदी के पानी को रोकने वाले ललितपुर स्थित राजघाट और माताटीला बांध इस वक्त अपनी पूर्ण क्षमता के साथ भरे चल रहे हैं। जो अतिरिक्त पानी आ रहा है उसे ही आगे नदी में छोड़ा जा रहा है। बृहस्पतिवार को माताटीला बांध के 23 में से 20 गेट 12 फिट पर खोलकर 1.95 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। इसी तरह राजघाट बांध से दो लाख क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed