{"_id":"5d5441a28ebc3e6cd710efcd","slug":"heavey-rainfall-atmosphere-pleasant-jhansi-news-jhs145848171","type":"story","status":"publish","title_hn":"झूम के बरसे बदरा, ऋतु ने सावन गीत गाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूम के बरसे बदरा, ऋतु ने सावन गीत गाया
विज्ञापन
बुधवार को हुई झमाझम बारिश।
झूम के बरसे बदरा, ऋतु ने सावन गीत गाया
झांसी। अंतिम पड़ाव पर पहुंचे सावन माह ने बुधवार को अपना खूब रंग दिखाया। दोपहर से शुरू हुआ बारिश का सिलसिला देर रात तक चलता रहा। इस दौरान कभी मध्यम तो कभी झमाझम बारिश हुई। मौसम के इस मिजाज से तापमान में कटौती हुई। इससे लोगों को राहत मिली।
बुधवार को दिन की शुरुआत सामान्य हुई। दोपहर तकरीबन डेढ़ बजे तक तक मिलाजुला मौसम बना रहा। बादलों और धूप की आवाजाही का क्रम जारी रहा। इसके बाद आसमान में काले बादल छा गए और शुरू हो गई झमाझम बारिश। लगभग डेढ़ घंटे तक अच्छी बारिश होती रही। इसके बाद भी रुक-रुक कर बारिश का क्रम जारी रहा। कभी धीमी तो कभी तेज बारिश हुई। देर रात तक यही स्थिति बनी रही।
मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहा। कृषि मौसम विज्ञान केंद्र भरारी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. मुकेश चंद्र ने बताया कि इस सप्ताह मौसम का यही मिजाज रहने के आसार हैं। रोजाना बारिश होने की संभावना है। खरीफ की फसल के लिए मौसम का ये रुख एकदम अनुकूल है।
विज्ञापन
जगह-जगह हुआ जल भराव
बारिश से शहर में जगह-जगह जल भराव हुआ, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी। केके पुरी में नाले से पानी की निकासी न होने की वजह से पानी आसपास के घरों में घुस गया। वहीं, नदंनपुरा में भी जल भराव की स्थिति रही। इसके अलावा शहर में नरिया बाजार, मेहंदी बाग, पठौरिया, थापक बाग, मंडी मार्ग, सीपरी बाजार में कच्चे और पक्के पुल के नीचे पानी भरा रहा। साथ ही शहर के अन्य इलाकों में जल भराव हुआ। मुख्य मार्गों पर भी पानी जमा रहा।