Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heart attacks are more severe in patients with a vitamin D deficiency.

Jhansi News: विटामिन-डी की कमी वाले मरीजों में हार्ट अटैक ज्यादा गंभीर

Thu, 26 Nov 2026 02:35 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Heart attacks are more severe in patients with a vitamin D deficiency.
नीरज वर्मा
विज्ञापन

झांसी। विटामिन-डी की कमी हार्ट अटैक के मरीजों की मुश्किल बढ़ा सकती है। महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज में 500 मरीजों पर एक साल तक किए गए शोध में कम विटामिन-डी स्तर वाले मरीजों में एक्यूट कोरोनरी सिंड्रोम (एसीएस) की गंभीरता और मृत्यु के मामले अधिक मिले हैं। ऐसे मरीजों में हृदय की धमनियों में गंभीर ब्लॉकेज, रक्त प्रवाह में रुकावट और दिल की पंपिंग क्षमता कम होने की समस्या अधिक देखी गई।
शोध में सबसे कम विटामिन-डी स्तर वाले मरीजों में मृत्यु दर 12.5 प्रतिशत रही, जबकि 20 से 30 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर स्तर वाले मरीजों में यह 2.26 प्रतिशत थी।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रामबाबू, डॉ. रजत जैन और डॉ. आरती सागर ने नवंबर 2025 से 30 अक्तूबर, 2026 तक यह शोध किया। इसमें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में एसीएस की समस्या लेकर पहुंचे 500 मरीजों को शामिल किया गया। सभी मरीजों के रक्त के नमूने लेकर विटामिन-डी के स्तर की जांच कराई गई। इनमें 88 मरीजों (17.6 प्रतिशत) में विटामिन-डी की गंभीर कमी मिली, जबकि 191 मरीजों (38.2 प्रतिशत) में इसका स्तर अपर्याप्त पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोध के अनुसार, जिन मरीजों में विटामिन-डी का स्तर 10 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर से कम था, उनमें हार्ट अटैक की स्थिति अधिक गंभीर रही। इन मरीजों में तीनों प्रमुख रक्त वाहिकाओं में ब्लॉकेज के मामले सामने आए। तमाम कोशिशों के बावजूद इनमें से 11 मरीजों की जान नहीं बचाई जा सकी। इस समूह में मृत्यु दर 12.5 प्रतिशत रही।
वहीं, 191 मरीजों में विटामिन-डी का स्तर 10 से 20 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर के बीच मिला। इनमें आठ मरीजों की मृत्यु हुई। इस समूह में मृत्यु दर 4.19 प्रतिशत रही। इन मरीजों में दिल की दो प्रमुख रक्त वाहिकाओं में ब्लॉकेज के मामले सामने आए। इसके अलावा, 221 मरीजों में विटामिन-डी का स्तर 20 से 30 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर के बीच था। इस समूह में पांच मरीजों की मृत्यु हुई। यहां मृत्यु दर 2.26 प्रतिशत रही।
शोध में यह भी सामने आया कि विटामिन-डी की कमी वाले मरीजों में मधुमेह और उच्च रक्तचाप की समस्या अधिक थी। इस समूह में 52.3 प्रतिशत मरीज मधुमेह और 61.4 प्रतिशत उच्च रक्तचाप से पीड़ित थे। वहीं, विटामिन-डी का स्तर पर्याप्त रखने वाले मरीजों में ये आंकड़े क्रमशः 26.7 और 34.8 प्रतिशत थे। धूम्रपान करने वाले मरीजों में भी विटामिन-डी की कमी अधिक पाई गई।
शोधकर्ताओं के अनुसार, एसीएस के गंभीर प्रकार एसटी-एलिवेशन मायोकार्डियल इन्फ्रक्शन (एसटीईएमआई) के मामले भी कम विटामिन-डी स्तर वाले मरीजों में अधिक मिले। इन मरीजों के हृदय की पंपिंग क्षमता (लेफ्ट वेंट्रिकुलर इजेक्शन फ्रैक्शन) भी कम पाई गई। कोरोनरी एंजियोग्राफी में हृदय की कई धमनियों में बीमारी, गंभीर संकुचन और रक्त प्रवाह में रुकावट के मामले भी इस समूह में अधिक मिले।

डॉ. रामबाबू ने बताया कि शोध में विटामिन-डी के स्तर और एसीएस की गंभीरता के बीच महत्वपूर्ण संबंध सामने आया है। कम विटामिन-डी स्तर वाले मरीजों में हृदय संबंधी जटिलताएं और मृत्यु के मामले अधिक देखे गए। सीरम विटामिन-डी की जांच हृदय रोगियों में जोखिम का आकलन करने में उपयोगी हो सकती है। हालांकि, विटामिन-डी की कमी और हृदय संबंधी जटिलताओं के बीच कारणात्मक संबंध स्थापित करने के लिए आगे और अध्ययन की जरूरत है। शोधपत्र को प्रकाशन के लिए नेशनल जर्नल ऑफ मेडिकल रिसर्च में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed