फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Heart attack patients increase due to drop in humidity and temperature

Jhansi News: आर्द्रता और तापमान में गिरावट होने से बढ़े हार्ट अटैक के रोगी

Fri, 20 Sep 2024 01:04 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 Sep 2024 01:04 AM IST
विज्ञापन
Heart attack patients increase due to drop in humidity and temperature
मेडिकल कॉलेज में दो दिन के अंदर भर्ती हुए 15 रोगी
विज्ञापन


फोटो.... डॉ. राम बाबू सिंह।
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। मेडिकल कॉलेज में दिल के रोगियों की संख्या बढ़ गई है। दो दिन में हार्ट अटैक के 15 रोगी चिंताजनक हालत में भर्ती हुए हैं। डॉक्टरों का कहना है कि बारिश से तापमान में गिरावट और आर्द्रता सांस की एलर्जी और सांस रोगियों के लिए घातक हैं। ऐसे रोगियों को खास सतर्कता बरतनी चाहिए। व्यायाम और व्यवस्थित दिनचर्या से बचाव संभव है।
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक डॉ. राम बाबू सिंह ने बताया कि तेजी से बदल रहे मौसम में जरा सी लापरवाही से स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। मौसम सांस की एलर्जी और रोगियों के लिए काफी नुकसानदायक होता है। न सिर्फ एलर्जी की वजह से सांस फूलती है बल्कि हवा में आर्द्रता होने की वजह से सांस रोगियों को दिक्कत होती है। ऐसे में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इन दिनों दिल के रोगियों की संख्या बढ़ी है। वहीं, दो दिन में हार्ट अटैक के 15 रोगियों को चिंताजनक हालत में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


0- न्यायिक अधिकारी भी हुए भर्ती
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. एनएस सेंगर ने बताया कि जिले में तैनात एक न्यायिक अधिकारी को हार्टअटैक हुआ है, जिन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। उनकी हालात में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन



0- ऐसे करें बचाव
डॉ. रामबाबू सिंह ने बताया कि दिल के रोग से बचाव व्यवस्थित दिनचर्या से ही संभव है। रोजाना कम से कम पांच किमी. सैर करके व्यायाम करना चाहिए। इससे वजन कंट्रोल रहने से कोलेस्ट्रॉल नहीं बढ़ता। यदि किसी को ब्लड प्रेशर अथवा शुगर हैं, तो नियंत्रित रखनी चाहिए। धूम्रपान और तंबाकू का सेवन नहीं करना चाहिए, इससे भी दिल की बीमारी होती है। चिकनाई युक्त भोजन से परहेज करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed