फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   heart attack died

हंसतेे-हंसते एसआई को कुर्सी पर आया अटैक, कानपुर में हुई मौत

Tue, 10 Mar 2020 01:09 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
heart attack died
मृतक, एसआई सतीश यादव की फाइल फोटो
झांसी। कोतवाली में तैनात एक एसआई को हंसते-हंसते अचानक अटैक आ गया। एकाएक कुर्सी से गिरता देख साथी पुलिसकर्मी मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां हालत देखते हुए चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया। रविवार रात उपचार के दौरान एसआई ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

कानपुर के रामादेवी चौराहा के पास रहने वाले सतीश यादव (42) झांसी की शहर कोतवाली में एसआई थे। वर्तमान में वह उन्नाव गेट में तैनात किए गए थे। 19 फरवरी को वह एक मामले में जांच से पहले कागजात एकत्रित करने कोतवाली पहुंचे। कोतवाली में बैठकर साथियों से मजाक करने के दौरान हंसते-हंसते अचानक उनको हार्ट अटैक आ गया। कुर्सी से गिरते ही वह बेहोश हो गए। यह देखकर साथी पुलिसकर्मी घबरा गए। आनन-फानन में सभी मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। जहां हालत नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने कानपुर रेफर कर दिया था। सोमवार रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। खबर मिलते ही कोतवाली से भी कई साथी पुलिसकर्मी कानपुर रवाना हो गए, जो अंतिम संस्कार में शामिल होंगे।
विज्ञापन

2017 में बने थे एसआई
सतीश वर्ष 1994 में पुलिस में सिपाही के रूप में भर्ती हुए थे। प्रमोशन होने के बाद वर्ष 2017 में सब इंस्पेक्टर बनने के बाद पहली पोस्टिंग झांसी हुई थी। मृतक सतीश के तीन बच्चे हैं। पहली बेटी अंजली (17), सहजल (16) व आर्यन हैं। सतीश की शादी 1996 में थाना चकेरी के निबरा इलाके में हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली पुलिस नहीं खेलेगी होली
होली को लेकर कोतवाली में भी तैयारियां चल रही थीं। सोमवार रात खबर आने के बाद साथी पुलिसकर्मी मायूस हो गए। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तिवारी ने बताया कि कोतवाली का कोई भी पुलिसकर्मी होली नहीं खेलेगा। हमारा एक साथी कम होने के बाद सभी दुखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed