Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   A 36-hour waterless fast has begun; today, those observing the fast will offer *arghya* (libations) to the setting sun.

Jhansi News: 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देंगी व्रती

Sun, 15 Nov 2026 01:52 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:52 AM IST
विज्ञापन
A 36-hour waterless fast has begun; today, those observing the fast will offer *arghya* (libations) to the setting sun.
खरना करते हुए व्रती महिलाएं l श्रोत स्वयं
झांसी। छठ पूजा महापर्व के दूसरे दिन शनिवार को विधिपूर्वक खरना हुआ। सभी व्रती महिला श्रद्धालुओं ने सूर्यदेव एवं छठी मईया की पूजा अर्चना की। सूर्यास्त होने के पश्चात गुड़ से बनी खीर, पूड़ी, फल, मिठाई, पान आदि केले के पत्ते पर रखकर प्रसाद अर्पित किया। छठी मईया की महिमा के मधुर गीत गाए गए। व्रती रविवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देकर अपनी, परिवार, समाज और देश की समृद्धि की प्रार्थना करेंगी।
विज्ञापन

प्रसाद को सभी श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। इसके पश्चात 36 घंटे का निर्जल व्रत शुरू हुआ, जो 16 नवंबर सोमवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने एवं पूजा अर्चना के पश्चात समापन होगा। इधर आईटीआई क्षेत्र में लगभग 30 परिवारों ने अपने-अपने घरों में सपरिवार खरना किया। उदय शंकर यादव, शिवम यादव, शुभम यादव, मालती देवी, उर्मिला देवी, सुदर्शन राय आदि प्रमुख रहे। बिहार-पूर्वांचल सांस्कृतिक कुटुंब के शैलेश राय ने बताया कि रविवार को जल में खड़े होकर अस्त होते सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।
विज्ञापन

पूजन सामग्री तैयार करने में सभी का सहयोग
छठ पूजा के लिए पूजन सामग्री तैयार करने में व्रतियों के सहयोग के लिए परिवार के साथ ही रिश्तेदार भी सहयोग कर रहे हैं। ठेकुआ सहित अन्य सामग्री विशेष पवित्रता के साथ तैयार की जा रही है। व्रतियों को कोई परेशानी न हो, इसका भी परिजन ख्याल रख रहे हैं। लोगों में, विशेषकर बच्चों में भारी उत्साह है। पूजा के दऊरा (बड़ी टोकरी) को खास रूप से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




छठ पूजा व्रत आस्था एवं विश्वास का महापर्व है। घर में सुख, शांति, आनंद एवं परिवार की खुशहाली के लिए सभी महिला श्रद्धालु भक्ति भाव से व्रत रखती हैं।
-रेणु सिंह

खरना में प्रमुख प्रसाद खीर एवं रोटी होती है। मान्यता है कि प्रसाद ग्रहण करने से आरोग्य एवं सौभाग्य की प्राप्ति होती है। छठी मईया का आशीर्वाद मिलता है।
-श्रद्धा सिंह


छठ व्रत पिछले कई वर्षों से रख रही हूं। परिवार के कल्याण एवं सुख समृद्धि के लिए यह व्रत श्रद्धा से रखा जाता है। छठी मईया सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं।

-किरन शर्मा


बिहार एवं पूर्वांचल में छठ पूजा व्रत का विशेष धार्मिक महत्व है। सभी महिला श्रद्धालु 36 घंटे का निर्जल व्रत रखकर छठी मईया एवं भगवान सूर्य की पूजा आराधना करती हैं।
-रश्मि शर्मा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed