फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   " Healthy body , so must do daily yoga '

‘चाहिए काया निरोग तो प्रतिदिन करो योग’

Wed, 22 Jun 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 22 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
 " Healthy body , so must do daily yoga '
yoga, jhansi news - फोटो : amar ujala, jhansi news
गलवार योग के नाम रहा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शहर में कई स्थानों पर योग शिविर आयोजित किए गए। हालांकि, तड़के हुई बारिश से आयोजनों में व्यवधान पहुंचा। इससे साधक जहां-तहां खड़े होने को मजबूर हुए। एलवीएम मैदान तो पानी से लबालब हो गया। यहां से साधकों को निराश होकर लौटना पड़ा। वहीं, खुले मैदानों की बजाय शेड वाली जगहों पर लोगों ने योगाभ्यास किया। प्रशिक्षकों ने साधकों को योग के विभिन्न आसन सिखाए। 
विज्ञापन


झांसी। भारत स्वाभिमान न्यास के तत्वावधान में लक्ष्मी व्यायाम शाला में आयोजित योग शिविर में योगाचार्य श्याम बुधौलिया ने योग सेवा, गौ संवर्धन, अनुसंधान तथा स्वदेशी से स्वावलंबन के कार्यों को प्राथमिकता से करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रेमनारायण अग्रवाल, ओमप्रकाश कालरा, अनूप सिंह चौहान, ओमकार नायक, मुरारी लाल, शोभाराम आदि का सहयोग रहा। आर्ट ऑफ लिविंग के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन लक्ष्मीबाई पार्क में हुआ, जिसमें जोनल कोआर्डिनेटर कंचन आहूजा, श्लोक उच्चारण शिक्षक सत्येंद्र झा आदि ने योग का महत्व बताया।
विज्ञापन


शिविर में बंगलूरू से आए योग शिक्षक राजीव रंजन ने एनिमल योग की जानकारी दी। नेहरू युवा केंद्र ने ‘सामाजिक सद्भाव एवं शांति के लिए योग’ थीम पर आधारित योगाभ्यास प्रोटोकॉल का राजकीय संग्रहालय के रंग मंच हॉल में आयोजन किया, जिसमें विधायक रवि शर्मा ने वरिष्ठ योग गुरु आदित्य प्रकाश आर्य को सम्मानित किया। इस मौकेे पर नीरज कुशवाहा, वर्षा, राजेश श्रीवास, सुंदर ग्वाला, हेमंत कुमार आदि उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आंतिया तालाब स्थित श्री गायत्री शक्तिपीठ पर शांतिकुंज हरिद्वार के देव संस्कृति विश्वविद्यालय की छात्रा कु. काव्या श्रीवास्तव ने योग सिखाया। दीनदयाल नगर में रेखा उपाध्याय के निर्देशन में महिलाओं ने योग किया। डॉ. मनु जी स्मृति सोसायटी के तत्वावधान में आवास विकास स्थित दीनदयाल पार्क में आयोजित योग शिविर में गुरु अजय कुमार ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इधर, नेशनल इंटीग्रेटिड मेडिकल एसोसिएशन के बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज में आयोजित शिविर में जिला युवा समन्वयक डॉ. आरए गुप्ता ने योग के बारे में जानकारी दी।

शिविर में डॉ. महेंद्र शर्मा, सचिव डॉ. संजय मोदी आदि उपस्थित थे। कोच एमएलआर कारखाने में योग गुरु पवन ओझा ने कर्मचारियों को योग सिखाया। राजकीय संग्रहालय में योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा अनुसंधान परिषद द्वारा प्रायोजित व एकता शिक्षा संस्थान की कार्यशाला में गायत्री परिवार के हरीकृष्ण पुरोहित ने सूर्य नमस्कार की 16 क्रियाएं करके दिखाईं। डॉ. रमेश चंद्र कुशवाहा ने मधुमेह व ब्लड प्रेशर के लिए योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। अंबावाय स्थित गांधी डिग्री कॉलेज में प्रबंधक डॉ. एसके साहू की देखरेख में योग हुआ। आर्य समाज जन जागरण समिति के तत्वावधान में आयोजित योग शिविर व गोष्ठी में योगाभ्यास सुभाष वर्मा ने कराया।

इसी तरह बुंदेलखंड महाविद्यालय में योग प्रशिक्षक डॉ. एलसी साहू, बिपिन बिहारी महाविद्यालय में प्राचार्य एम एम पांडे, महाराणा प्रताप युवा दल बुंदेलखंड के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन अंकुर प्रताप सिंह, बुंदेलखंड राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज एवं चिकित्सालय परिसर में प्रधानाचार्य डॉ. सुरेश चंद्र, साहू क्लब का ममता लश्करी, भानी देवी गोयल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में डॉ. मोहित मित्तल व योगाचार्य बृजेंद्र कुमार,

बुंदेलखंड फिजीयोथैरेपिस्ट एसोसिएशन ने करारी स्थित आदर्श एकेडमी में दारा सिंह पहलवान, शिप्रा तिवारी व हेमंत सिंह कुशवाहा, भारत विकास परिषद बुंदेलखंड प्रांत का नारायण बाग में योग गुरु सुमित प्रकाश, मदान एकेडमी ने अजय मदान, सरस्वती बालिका विद्या मंदिर परिसर में मेजर केएल शर्मा व हेमलता कुशवाहा, परिवर्तन समाज पार्टी के कैंप कार्यालय में तरुण साहू,


प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय परिसर में बहन प्रतिभा, भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद व भारतीय चरागाह एवं चारा अनुसंधान में डॉ. पीके घोष, रेलवे के कैरिज एंड वैगन डिपो में एस के उपाध्याय, केंद्रीय कृषिवानिकी अनुसंधान संस्थान में योगाचार्य शुभम व नरेंद्र मोदी टीम ने विशाल रायकवार की देखरेख में योगाभ्यास कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed