फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Health of train wheels being checked with ultrasonic machine

Jhansi News: अल्ट्रासोनिक मशीन से जांची जा रही ट्रेन के पहियों की सेहत

Sun, 26 Nov 2023 11:20 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Nov 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Health of train wheels being checked with ultrasonic machine
झांसी। ट्रेन के पहियों की अंदरूनी कमियों को पकड़ने के लिए इनकी अल्ट्रासोनिक मशीन से जांच की जा रही है। यह काम रेलवे के कैरिज एंड वैगन विभाग में बने आरओएच शेड (रूटीन ओवरहालिंग शेड) में किया जा रहा है। मशीन से पहियों को जोड़ते ही कंप्यूटर स्क्रीन पर उनके अंदर की स्थिति सामने आ जाती है। पहिये में अंदर से चटकन होने या अन्य किसी तरह की कमी सामने आने पर ईसीजी की तरह कंप्यूटर स्क्रीन पर ग्राफिक्स बनकर आ जाता है। खामी पकड़े जाने के बाद पहिये को सुधार के लिए वर्कशॉप में भेज दिया जाता है। इसके लिए रेल डिजाइन एंड रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (आरडीएसओ) द्वारा कर्मचारियों को अलग से प्रशिक्षित किया जाता है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर प्रभात तिवारी ने बताया कि हर पहिये की प्रत्येक 18 महीने में अल्ट्रासोनिक टेस्टिंग की जाती है। यह बेहद गहन जांच होती है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed