{"_id":"579cf3d64f1c1bab0b21e50b","slug":"he-sought-thirteen-thousand-jobs-and-not-one-has","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेरह हजार ने मांगी जॉब, एक को भी नहीं मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेरह हजार ने मांगी जॉब, एक को भी नहीं मिली
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Jul 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
computer, news news
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। बेरोजगारों की रोजगार की राह आसान करने के लिए प्रदेश सरकार ने पोर्टल शुरू किया है, जिस पर महज तीन महीने में तेरह हजार बेरोजगार अपना रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। साथ ही साढ़े चार सौ सरकारी व गैर सरकारी नियोजक भी मौजूद हैं। लेकिन, अब तक रोजगार किसी को नहीं मिल पाया है। यूपी सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना फिलहाल सफेद हाथी साबित हो रही है।
सेवायोजन कार्यालय में मैन्युअल रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था समाप्त कर दी गई है। मई माह से केवल ऑनलाइन पंजीकरण किए जा रहे हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पोर्टल बनाया है, जिस पर बेरोजगारों के साथ-साथ नौकरी देने वाले सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों के पंजीकरण की भी व्यवस्था की गई है।
तीन माह के भीतर ही पोर्टल पर तेरह हजार बेरोजगार अपना पंजीकरण करा चुके हैं और साढ़े चार सौ नियोजक भी पोर्टल पर रजिस्टर्ड हैं, लेकिन अब तक पोर्टल के जरिये रोजगार एक बेरोजगार को भी नहीं मिल पाया है, जिससे रोजगार की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा की गई यह महत्वाकांक्षी पहल सिफर साबित हो रही है।
विज्ञापन
ऐसे होता है पोर्टल पर पंजीकरण
झांसी। पोर्टल पर पंजीकरण के लिए sewayojan.up.nic.in पर लॉगइन करना होगा, इसके बाद मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी देनी होगी। इसके तत्काल बाद वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) जेनरेट हो जाएगा। इसके बाद दुबारा लॉगइन कर ओटीपी दर्ज करना होगा। साथ ही शैक्षिक, शारीरिक, जाति वर्ग का ब्योरा देना होगा। इसके बाद पंजीकरण संख्या मिल जाएगी।
‘पोर्टल अभी शुरुआती दौर में है। इसके अलावा इन दिनों भर्तियां भी कम हो रही है। लेकिन, आने वाले दिनों में यह पोर्टल रोजगार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। इससे नियोजकों के लिए कर्मचारी खोजना तथा बेरोजगारों के लिए जॉब की तलाश करना बेहद आसान हो जाएगा।’
- एसबी सिंह, सहायक निदेशक - सेवायोजन