फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hatae gae vivaadon mein ghire jeeaeesee ke pradhaanaachaary Deleted beleaguered GIC Principal

हटाए गए विवादों में घिरे जीआईसी के प्रधानाचार्य

Sat, 26 Mar 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 26 Mar 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
 hatae gae vivaadon mein ghire jeeaeesee ke pradhaanaachaary Deleted beleaguered GIC Principal
school, lalitpur news - फोटो : demopic
ललितपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करना महंगा पड़ गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने राजकीय कार्यों को सुचारू बनाने के उद्देश्य से इंचार्ज प्रधानाचार्य को हटाकर उनकी जगह राजकीय हाईस्कूल निवाई के प्रधानाध्यापक को जीआईसी का अतिरिक्त प्रभार सौप दिया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजकीय इंटर कॉलेज में पिछले दिनों प्रैक्टिकल के नाम पर उगाही का मामला सुर्खियों में आया था, जिसकी जांच त्रिस्तरीय समिति कर रही है। वहीं, इस प्रकरण में फंसे इंचार्ज प्रधानाचार्य आलोक प्रकाश सिंह खुद को बेदाग बता रहे हैं। बीते दिनों कॉलेज के इंचार्ज प्रधानाचार्य हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन व मूल्यांकन कार्य की अनदेखी कर प्रवक्ता अमित शुक्ला को प्रभार सौंपकर मुख्यालय से बाहर चले गए थे, जिससे  उत्तरपुस्तिकाओं के संकलन का कार्य बाधित हो गया।
विज्ञापन


इस पर जिला विद्यालय निरीक्षक श्याम प्रकाश सिंह ने संकलन केंद्र के उत्तरदायित्व में शिथिलता बरतने, जांच समिति के प्रति असहयोग करने, उच्च अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने व गृह परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण कार्य में अनावश्यक गतिरोध उत्पन्न करने के आरोप में प्रभारी प्रधानाचार्य आलोक प्रकाश सिंह को हटाते हुए उनके स्थान पर राजकीय हाईस्कूल निवाई के प्रधानाध्यापक राजेंद्र कुमार त्रिपाठी को अतिरिक्त प्रभार सौंप दिया है। उन्होंने नवनियुक्त प्रभारी प्रधानाचार्य को संकलन, मूल्यांकन व गृह परीक्षा सहित समस्त कार्यों को समय से पूरा कराने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed