फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Has the peak of corona gone out in Jhansi, now the cases started decreasing

क्या झांसी में निकल गया कोरोना का पीक, अब घटने लगे मामले

Mon, 07 Feb 2022 01:21 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Has the peak of corona gone out in Jhansi, now the cases started decreasing
झांसी। क्या झांसी में कोरोना की तीसरी लहर का पीक पूरा हो गया है? संक्रमितों के आंकड़े तो यही इशारा कर रहे हैं। फरवरी की शुरूआत से ही कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को भी महज 58 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। ऐसे में लगने लगा है कि महामारी धीरे-धीरे थमने लगी है।
विज्ञापन

विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना की एक लहर का चक्र 45 दिनों का होता है। इसके बाद लहर थमने लगती है। झांसी में कोरोना की तीसरी लहर में पहला केस 20 दिसंबर को सामने आया था। इसके बाद 10 जनवरी तक 100 के आसपास संक्रमित सामने आते रहे। इसके बाद फिर 11 से 20 जनवरी तक 150 से 300 के बीच कोरोना पॉजिटिव मिलते रहे। इसके बाद 21 से 31 जनवरी तक 250 से 400 तक संक्रमित मिलने लगे। वहीं, एक फरवरी से कोरोना के मामले से कोरोना के मामलों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। शुरूआती पांच दिनों में कोरोना के केस 150 से 200 के आसपास सामने आ रहे थे। जबकि, रविवार को आंकड़ा सौ के अंदर आया गया। 3948 सैंपलों की जांच में 58 संक्रमित मिले हैं। वहीं, दो डिस्चार्ज और 289 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर 1738 पहुंच गई है। रिकवरी रेट भी बढ़कर 94.49 फीसदी हो गया है।
विज्ञापन

पिछले आठ दिनों में मिले केस
..........................................
दिन संक्रमित
29 जनवरी 379
30 जनवरी 273
31 जनवरी 243
1 फरवरी 164
2 फरवरी 214
3 फरवरी 206
4 फरवरी 149
5 फरवरी 193
ये बोले विशेषज्ञ
......................
झांसी में तीसरी लहर को 45 दिन हो चुके हैं। फरवरी की शुरूआत से ही केस लगातार कम होने लगे हैं। जनता मास्क पहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तो केस और तेजी से घटेंगे। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed