{"_id":"620026b14d9abb6d534649a1","slug":"has-the-peak-of-corona-gone-out-in-jhansi-now-the-cases-started-decreasing-jhansi-news-jhs214488638","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या झांसी में निकल गया कोरोना का पीक, अब घटने लगे मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या झांसी में निकल गया कोरोना का पीक, अब घटने लगे मामले
विज्ञापन
झांसी। क्या झांसी में कोरोना की तीसरी लहर का पीक पूरा हो गया है? संक्रमितों के आंकड़े तो यही इशारा कर रहे हैं। फरवरी की शुरूआत से ही कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। रविवार को भी महज 58 कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। ऐसे में लगने लगा है कि महामारी धीरे-धीरे थमने लगी है।
विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना की एक लहर का चक्र 45 दिनों का होता है। इसके बाद लहर थमने लगती है। झांसी में कोरोना की तीसरी लहर में पहला केस 20 दिसंबर को सामने आया था। इसके बाद 10 जनवरी तक 100 के आसपास संक्रमित सामने आते रहे। इसके बाद फिर 11 से 20 जनवरी तक 150 से 300 के बीच कोरोना पॉजिटिव मिलते रहे। इसके बाद 21 से 31 जनवरी तक 250 से 400 तक संक्रमित मिलने लगे। वहीं, एक फरवरी से कोरोना के मामले से कोरोना के मामलों में गिरावट आनी शुरू हो गई है। शुरूआती पांच दिनों में कोरोना के केस 150 से 200 के आसपास सामने आ रहे थे। जबकि, रविवार को आंकड़ा सौ के अंदर आया गया। 3948 सैंपलों की जांच में 58 संक्रमित मिले हैं। वहीं, दो डिस्चार्ज और 289 का होम आइसोलेशन पूरा हो गया। सक्रिय मरीजों की संख्या भी घटकर 1738 पहुंच गई है। रिकवरी रेट भी बढ़कर 94.49 फीसदी हो गया है।
पिछले आठ दिनों में मिले केस
..........................................
दिन संक्रमित
29 जनवरी 379
30 जनवरी 273
31 जनवरी 243
1 फरवरी 164
2 फरवरी 214
3 फरवरी 206
4 फरवरी 149
5 फरवरी 193
ये बोले विशेषज्ञ
......................
झांसी में तीसरी लहर को 45 दिन हो चुके हैं। फरवरी की शुरूआत से ही केस लगातार कम होने लगे हैं। जनता मास्क पहने और कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें तो केस और तेजी से घटेंगे। - डॉ. अनिल कुमार, सीएमओ।