फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hardware businessman looted truck filled with onions three arrested

यूपीः हार्डवेयर कारोबारी ने साथियों के साथ मिलकर लूटा था प्याज से भरा ट्रक, तीन गिरफ्तार

Fri, 17 Jan 2020 07:13 PM IST
Vikas Kumar अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 17 Jan 2020 07:13 PM IST
विज्ञापन
Hardware businessman looted truck filled with onions three arrested
पकड़े गए बदमाश - फोटो : अमर उजाला

झांसी-कानपुर राजमार्ग पर ट्रक से प्याज लुटने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। झांसी जिले के मोंठ थाना क्षेत्र निवासी हार्डवेयर कारोबारी ने अपने छह साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि चार साथी भाग निकले। पुलिस ने भागे साथियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र से ट्रक में प्याज लेकर ट्रक मालिक शिवपुरी निवासी सतेंद्र सिंह, चालक खेमराज व हेल्पर दिनेश कानपुर के लिए निकले थे। सोमवार रात तीनों जालौन के एट क्षेत्र में पहुंचे थे। बदमाशों ने ओवरटेक कर ट्रक रोकने के बाद अगवा कर प्याज से भरा ट्रक लूट लिया था। माल उतरवाने के बाद ट्रक को मऊरानीपुर की तरफ ले गए थे। 
विज्ञापन


खबर मिलने के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी। शुक्रवार को पुलिस ने मऊरानीपुर इलाके से मोंठ के वेदनगर निवासी महेंद्र वर्मा, थाना रक्सा के डगरवाहा गांव निवासी शिवम यादव व मोंठ निवासी हर्ष सोनी को पकड़ा। जबकि मौके से मोंठ निवासी अमित वर्मा, भंडारी उर्फ रियाज, रानू ठाकुर व महेंद्र वर्मा भाग निकले। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्कॉपियो व एक अन्य कार बरामद की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed