{"_id":"634478c1b145c51b1a6b594e","slug":"hardware-businessman-hanging-sucide-jhansi-news-jhs230620629","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi: हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi: हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम
Tue, 11 Oct 2022 01:25 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Oct 2022 01:25 AM IST
सार
कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। दस माह पहले ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
dead body
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झांसी के नवाबाद थाना इलाके में एक युवा हार्डवेयर कारोबारी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पारिवारिक कलह की वजह से उसने आत्मघाती कदम उठाया। दस माह पहले ही शादी हुई थी। मेडिकल कॉलेज के पास करगुवांजी निवासी रविकांत उर्फ शिवम साहू (24) हार्डवेयर की दुकान का संचालक था।
विज्ञापन
रविवार की शाम तकरीबन सात बजे वह दुकान बंद कर रोजाना की तरह घर लौटा था। घर पहुंचकर उसने खाना नहीं खाया और सीधे अपने कमरे में चला गया। इसके कुछ समय बाद भाभी को कमरे में कुछ गिरने की आहट आई। इस पर वह कमरे की ओर दौड़ी तो देखा रविकांत फंदे पर लटका हुआ था। इसी दरम्यान अन्य परिजन भी वहां पहुंच गए। वे रविकांत को फंदे से उतारकर आनन-फानन मेडिकल कॉलेज लेकर भागे। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भांजे देवेश ने बताया कि मामा की दस महीने पहले ही शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से उनका पारिवारिक विवाद चला आ रहा था। इससे मामा मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे। इसी परेशानी में उन्होंने आत्महत्या कर ली। हालांकि, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।
विज्ञापन