फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hansari railway crossing overbridge will be of three lanes

Jhansi News: तीन लेन का होगा हंसारी रेलवे क्रॉसिंग ओवरब्रिज

Wed, 22 Mar 2023 12:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Hansari railway crossing overbridge will be of three lanes
झांसी। सेतु निगम ने झांसी-बबीना फोरलेन स्थित हंसारी रेलवे क्रॉसिंग पर प्रस्तावित ओवरब्रिज के सर्वे काम पूरा कर लिया है। डीपीआर बनाने का काम भी शुरू कर दिया गया है। अभियंताओं के मुताबिक प्रस्तावित ओवरब्रिज सीपरी ओवरब्रिज की तरह तीन लेन का होगा। इसकी चौड़ाई 10.50 मीटर रखी जाएगी। इस पर करीब 125 करोड़ रुपये की लागत आएगी। दो सप्ताह के भीतर डीपीआर तैयार करने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इस वर्ष के आखिरी तक यहां काम आंरभ हो जाने की उम्मीद जताई जा रही है। इस ओवरब्रिज के बन जाने से बिजौली, राजगढ़, बबीना, ललितपुर की तरफ जाने वालों को रेलवे क्रॉसिंग के बंद रहने से ठहरना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन

झांसी-बबीना के बीच सड़क चौड़ीकरण का काम पिछले माह पूरा हो गया। इस पूरे रास्ते में अब हंसारी रेलवे क्रॉसिंग (समपार संख्या 1131) सबसे बड़ी परेशानी है। झांसी-मानिकपुर रेल सेक्शन होने के नाते यह क्रॉसिंग दिन में कई बार बंद होती है। इससे सड़क मार्ग बुरी तरह प्रभावित होता है। इसके चलते यहां ओवरब्रिज बनाने की तैयारी है। सेतु निगम अफसरों के मुताबिक सर्वे का काम पिछले दिनों पूरा कर लिया गया। इसके बाद प्रस्ताव तैयार कराया गया।
विज्ञापन

इसके मुताबिक ओवरब्रिज 1225 मीटर लंबा होगा जबकि इसकी भीतरी चौड़ाई 10.50 मीटर रहेगी। यह ओवरब्रिज तीन लेन का होगा। जल संस्थान, विद्युत, सेना व वन समेत अन्य विभागों से एनओसी मांगी गई है। सेतु निगम अभियंता आरके रावत का कहना है कि जल्द ही डीपीआर बनाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रस्तावित ओवरब्रिज
-कुल लंबाई 1225 मीटर

-रेलवे की हिस्सेदारी 54 मीटर

-चौड़ाई 10.50 मीटर
-ओवरब्रिज की कुल प्रस्तावित लागत 134.20 करोड़
-रेलवे की ओर से प्रस्तावित लागत 23.74 करोड़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed