फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   hanging sucide

मजदूर और महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Sat, 05 Sep 2020 01:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
hanging sucide
hanging sucide
झांसी। बबीना थाना क्षेत्र के सरवां गांव की एक आदिवासी महिला और प्रेमनगर थाना क्षेत्र के राजगढ़ निवासी एक मजदूर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

सरवां गांव निवासी रामनिवास आदिवासी बृहस्पतिवार को मजदूरी करने गया था। शाम को जब वह घर आया तो पत्नी पूजा (25) को रस्सी के फंदे पर झूलता देख उसके होश उड़ गए। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। पूजा की दो बेटियां हैं। इसी तरह शिवपुरी निवासी नौशाद खान (36) शास्त्री नगर राजगढ़ में किराए के मकान में अकेला रहता था। वह किसी दुकान में काम करता था। शुक्रवार को जब देर तक उसके कमरे के गेट नहीं खुले तो मकान मालिक ने पास में रहने वाले उसके रिश्तेदार को जानकारी दी। जब कमरा खोलकर देखा गया तो नौशाद फंदे पर लटक रहा था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत
झांसी। ग्वालियर मार्ग के पास ट्रेन की चपेट में आने से 56 साल के ग्रामीण की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह उनका शव पटरियों के किनारे मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की। मृतक की शिनाख्त बाहर उन्नाव गेट निवासी प्रभुदयाल (56) पुत्र मंटू के रूप में की गई। खबर लगने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस की माने तो मृतक शराब पीने का आदि था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed