फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Hanging sucide

ट्रैक्टर चालक ने बबूल के पेड़ की डाल पर फांसी का फंदा लगाकर दी जान

Tue, 07 Jul 2020 06:27 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Hanging sucide
फांसी - फोटो : ?????
टोड़ीफतेहपुर। थाना क्षेत्र के रजवारा गांव में सोमवार की रात को ट्रैक्टर चालक राघवेंद्र प्रजापति ने मकान के पीछे खंडहर में बबूल के पेड़ की डाल पर फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। परिवारवालों ने रात में ही शव लटका देखा तो डायल 112 को सूचना दी। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पिता का आरोप है कि गत दिनों ट्रैक्टर-ट्राली फंस कर पलट गई थी। इस पर ट्रैक्टर मालिक ने उसे जमकर फटकारा था। इसके साथ ही उसके साथ अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया था। इससे वह काफी आहत था। इसी कारण बेटे ने फांसी लगाई है। पिता ने ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ थाने में तहरीर भी दी है। घटना के बाद से ही युवक की पत्नी उर्मिला और दोनों छोटे बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

युवक का शव फांसी पर लटका होने की जानकारी पर प्रधान प्रवीण यादव ने थाने में सूचना दी। इस पर उपनिरीक्षक शशिकांत सिंह ने बबूल के पेड़ की डाल से शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए मऊरानीपुर भेज दिया। मृतक के पिता उमेश प्रजापति ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उनका बेटा ट्रैक्टर चलाता था। गत दिनों ट्रैक्टर-ट्राली के पलटकर फंस गया था। इस पर ट्रैक्टर मालिक से उसका विवाद हो गया था। ट्रैक्टर मालिक ने उसके खिलाफ अपशब्दों का भी प्रयोग किया था। इससे वह काफी परेशान चल रहा था। इसी वजह से उसने खुदकुशी कर ली। कार्यवाहक थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed